Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Ramayana Movie के सेट से रणवीर व साई पल्लवी की श्री राम व माता सीता के रूप में पहली तस्वीर आई सामने

Ramayana Movie Update: नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। ये फिल्म दो पार्टों में बनेगी। तो वहीं फिल्म में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्रीराम के किरदार में व साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा केजीएफ फेम एक्टर एश रावण का किरदार निभाएंगे। लेकिन रामायण के पहले पार्ट में यश नहीं नजर आएंगे। फिल्म रामायण की शूटिंग रणवीर कपूर व साईं पल्लवी ने शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से रणवीर कपूर की भगवान श्रीराम के रूप में व साई पल्लवी की माता सीता के रूप में पहली तस्वीर सामने आई है। रणवीर कपूर व साई पल्लवी के लुक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरे इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी है। चलिए जानते है कि रामायण के कास्ट (Ramayana Movie Cast) के बारे में और इससे जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में 

रामायण मूवी अपडेट (Ramayana Movie Update)-


Zoom द्वारा रामायण के सेट से Ranbir Kapoor व Sai Pallavi की भगवान श्रीराम व माता सीता के किरदार में पहली तस्वीरे साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में रणवीर कपूर प्रभु श्रीराम के रोल में काफी जच रहे हैं। तो वहीं साई पल्लवी भी माता सीता के किरदार में काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगी हैं। तो वहीं फैंस को इन दोनों का ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं फिल्म को रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है। 

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम के किरदार में नजर आएंगे। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) हनुमान जी के अवतार में सनी देओल (Suny Deol) तो वहीं रावण के किरदार में साउथ के सुपरस्टार व KGF फेम यश (Yash) नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म के कास्ट को लेकर हर रोज ताजा अपडेट साझा की जा रही है। खबरो कि माने तो रामायण फिल्म के लिए नितेश तिवारी वार्नर ब्रदर्स से बातचीत कर रहे है।

सूत्रो कि माने तो नमित वैश्विक दिग्गज वार्नर ब्रदर्स (Warner Brothers For Ramayana Movie) के साथ एक मेगा डील पर बातचीत कर रहे है। सौदे पर बातचीत न केवल परियोजना के लिए मौद्रिक सहायता प्राप्त करने के लिए की जा रही है। बल्कि फिल्म की रिलीज तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरण व विपणन के मोर्चे पर सही भागीदारों के साथ सहयोग सुनिश्चित करने के लिए भी की जा रही है। 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Ramayana Movie के सेट से रणवीर व साई पल्लवी की श्री राम व माता सीता के रूप में पहली तस्वीर आई सामने

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×