Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Love Sex Aur Dhokha 2 Review: तीन अलग कहाँनियों को दिखाकर दर्शकों को दिया धोखा

Love Sex Aur Dhokha 2 Review: एकता कपूर व दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 आज यानि 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जबसे टीजर रिलीज हुआ है। तबसे फिल्म के रिलीज डेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और आज जाकर उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। दिबाकर बनर्जी व एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 दुनिया की उस रियलटी से आपको परिचित कराती है। जिसके बारें में शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं। हमें सिर्फ वहीं दिखाई देता है, जो दिखाया जाता है। लेकिन Love Sex Aur Dhokha 2 में पर्दे के पीछे की सच्चाई को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया है Love Sex Aur Dhokha 2, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए नहीं हैं। लेकिन कहीं ना कहीं 18 से ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए भी इस फिल्म को थिएटर्स में देखना किसी चैंलेंज से कम नहीं है। 

लव सेक्स और धोखा 2 रिव्यू (Love Sex Aur Dhokha 2 Review In Hindi)- 

  • Movie Review- लव सेक्स और धोखा 2
  • कास्ट-  मौनी रॉय , तुषार कपूर , अनु मलिक , उर्फी जावेद , स्वरूपा घोष , परितोष तिवारी , बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह
  • लेखक- अभिनव सिंह , प्रतीक वत्स और दिबाकर बनर्जी
  • निर्देशक- र्जी निर्देशक:
  • निर्माता- एकता कपूर और शोभा कपूर
  • रेटिंग- 2/5

दिबाकर बनर्जी व एकता कपूर की फिल्म Love Sex Aur Dhokha 2 आज रिलीज हो चुकी हैं। और फिल्म देखने के लिए थिएटर में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली है। फिल्म लव सेक्स और धोखा 2  दिबाकर बनर्जी ने लिखा है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी ज्यादा अच्छा था। जिसके बाद इसके सीक्वल से भी लोगों को वहीं उम्मीदे थीं। लेकिन कहीं ना कहीं इस फिल्म ने दर्शकों को निराश करने का काम किया हैं। 

बता दे कि लव सेक्स और धोखा 2 में तीन अलग-अलग कहानियाँ हैं। लव का मतलब उन्होंने लाइक कर दिया हैं। तो वही सेक्स का मतलब शेयर और धोखा का मतलब है डाउनलोड, 14 साल पहले Love Sex Aur Dhokha रिलीज हुई थी। जिसके बाद अब जाकर Love Sex Aur Dhokha 2 रिलीज हो हुई है। 

लव सेक्स और धोखा 2 में तीन कहानियाँ दिखाई गई हैं। जिसमें पहली कहानी एक रियलिटी शो में एक ट्रांसजेंडर की टीआरपी बढ़ाने के किस्सों की है। तो वहीं दूसरी कहानी मेट्रो के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली एक एजेंसी में काम करने वाली एक और ट्रांसजेंडर, उसके आशिक व उसकी बॉस की है। और तीसरी कहानी में आकर वर्चुअल रियलिटी व इसके मूल किरदार के कपड़े उतर जाते हैं। अनजाने चेहरों पर दांव लगाने की दिबाकर बनर्जी की ये मजबूरी है। ऐसा नहीं कि नए लोगों को मौका देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। दिग्गज सितारों के दांव उनके सब खाली जा चुके हैं। ये तीनों कहानियां आपका दिमाग घुमाकर रख देंगी। 

लव सेक्स और धोखा 2 स्टोरी (Love Sex Aur Dhokha 2 Story In Hindi)-

एकता कपूर व दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर (Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser) देखकर ही लोगो का सर घूम गया था क्योकि लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर अश्लीलता से शुरू होता है और अश्लीलता पर खत्म हो गया है। यही वजह है कि (Love Sex Aur Dhokha 2) केवल 18 प्लस ही देख सकते है। यानि नाबालिगों के लिए यह टीजर बिल्कुल भी नहीं था। लव सेक्स और धोखा 2 के टीजर में उर्फी जावेद (Urfi Javed) व पॉपुलर म्यूजिशियन अन्नू मलिक (Annu Malik) भी नजर आ रहे थे। इसके अलावा टीजर में एक रियलटी शो का एक दृश्य भी दिखाया गया है।

लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2) के यदि हम कहानी की बात करे तो इस फिल्म की कहानी लवर्स के रिश्तों की खटास, प्यार में धोखा और आज के प्यार के हकीकत को बयां किया गया है। तो वहीं लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2 Story) में ये भी देखने को मिलेगा कि आज की पीढ़ी का कैसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया जा रहा और कैसे उन्हें प्यार के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है। Love Sex Aur Dhokha 2 में Bigg Boss का सीन भी दिखाया जाएगा।

लव सेक्स और धोखा 2 कास्ट ( Cast Of Love Sex Aur Dhokha 2)-

लव सेक्स और धोखा 2(Love Sex Aur Dhokha 2) में उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। इनके अलावा Love Sex Aur Dhokha 2 में एक साथ एकता कपूर व दिबाकर बनर्जी ने 8 नए चेहरों को कास्ट (Love Sex Aur Dhokha 2 Cast) किया है। अनु मलिक, सोफी चौधरी, मौनी रॉय, तुषार कपूर से लेकर स्वरूपा घोष भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Love Sex Aur Dhokha 2 Review: तीन अलग कहाँनियों को दिखाकर दर्शकों को दिया धोखा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×