Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

IPL 2024 PBKS vs MI Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 PBKS vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 33 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (गुरुवार, 18 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी तीसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 PBKS vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम में एक दूसरे की चिर प्रतिद्वंद्वी रही है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल मिलाकर 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 16 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली, जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने 15 बार मुंबई को मात दी। दोनों टीमों की स्पर्धा इस बार भी काफी दुर्लभ होगी, क्योंकि मैच चंडीगढ़ के नवनिर्मित स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के कुल मैच 31
मुंबई इंडियंस - 16 मैच जीते
मुंबई इंडियंस - 15 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 PBKS vs MI कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलाप है कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स, इन दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2024 का सीजन उतना खास नहीं रहा है। पंजाब किंग्स ने जहां अब तक खेले 6 मुकाबलों में से केवल 2 ही मैचों में जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का भी यही हाल है, दोनों टीमें 4-4 अंकों के साथ 7वें (पंजाब) तथा 8वें (मुंबई) स्थान पर टिकी हुई है। कल के इस मैच की बात करें तो यह मैच पंजाब किंग्स अपने घर में जीत सकती है, हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

PBKS vs MI पंजाब और मुंबई की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

पंजाब किंग्स टीम स्क्वाड:- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हरप्रीत सिंह भाटिया, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, सैम कुरेन, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, क्रिस वोक्स, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, विधाथ कावेरप्पा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, प्रिंस चौधरी, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह और तनय त्यागराजन।
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।


This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

IPL 2024 PBKS vs MI Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×