Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lata Deenanath Mangeshkar Award क्यों दिया जाता है? जानें इस साल किसे मिलेगा ये सम्मान

Lata Deenanath Mangeshkar Award: हर साल की तरह इस बार भी 24 अप्रैल को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' का आयोजन किया जाएगा। यह पुरस्कार मशहूर मंगेशकर परिवार की तरफ से पोषित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, पुणे की तरफ से दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मिलने जा रहा है। इसके अलावा भी कई स्टार्स को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। लेकिन उससे पहले आज हम ये जानेंगे कि ये पुरस्कार क्यों दिया जाता है? इस पुरस्कार का क्या महत्व है और अब तक किस-किस को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है? तो आइए जानते हैं।

क्यों दिया जाता है लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार? (Lata Deenanath Mangeshkar Award Kyun Diya Jata Hai)

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल एक ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्र और समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो। ये सम्मान सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद साल 2023 में इसे लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। दरअसल, इस अवॉर्ड की घोषणा लता मंगेशकर की याग में की गई थी। लता मंगेशकर का निधन साल 2022 में हो गया था। ऐसे में ये पुरस्कार उन लोगों के लिए होता है, जिन्होंने समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।


किस-किस को मिलेगा इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड? (Amitabh Bachchan Receive Lata Deenanath Mangeshkar Award)

इस साल समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और संगीत सम्राट ए.आर.रहमान को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार अमिताभ बच्चन और ए.आर.रहमान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि के साथ दिया जाएगा।


पीएम मोदी को भी मिला लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड (Lata Dinanath Mangeshkar Award 2023 Winner List)

जैसा कि हमने आपको बताया सबसे पहले ये अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2022 में दिया गया था। इसके अलावा, लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं अमिताभ बच्चन और ए.आर.रहमान के अलावा सबसे अच्छे मराठी नाटक के रूप में 'ग़ालिब', जलगांव के NGO दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल, साहित्यकार मंजिरी फडके, हास्य अभिनेता अशोक सराफ, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, गायक रूप कुमार राठौड़, पत्रकार एस.बी. तोरसेकर, अभिनेता अतुल परचुरे, निर्माता-अभिनेता रणदीप हुडा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


आशा भोंसले द्वारा दिया जाएगा अवॉर्ड (Lata Deenanath Mangeshkar Award)

बता दें कि इस पुरस्कार विजेताओं की सूची का ऐलान भाई-बहन ह्रदयनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर ने की थी। वहीं 24 अप्रैल को आशा भोंसले के हाथों ये अवॉर्ड दिया जाएगा। प्रतिष्ठित गायिका विभावरी आप्टे-जोशी और उनकी टीम उस शाम लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, जिसका आयोजन प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।





This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Lata Deenanath Mangeshkar Award क्यों दिया जाता है? जानें इस साल किसे मिलेगा ये सम्मान

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×