Koffe With Karan 8: इन दिनों बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के अपकमिंग टॉक शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन की खूब चर्चा हो रही है। फैंस इस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खूब मस्ती करते नजर आ रहे थे। शो में कपल के लुक से लेकर उनकी केमिस्ट्री तक की खूब तारीफ हो रही थी। वहीं, खबरें हैं कि शो में 'कुछ कुछ होता है' कि स्टार्स और कजिन सिस्टर्स काजोल और रानी मुखर्जी की जोड़ी भी नजर आने वाली हैं।
Related Articles
रानी-काजोल की जोड़ी करण के शो में आ सकती है नजर
दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी और काजोल 16 साल बाद करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' में नजर आ सकती है। बता दें कि ये जोड़ी आखिरी बार साल 2007 में शो में एक साथ पहुंची थी। सामने आई रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया है- “काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ एक एपिसोड के शूट के लिए रेडी हो गई है। बता दें कि ये कजिन सिस्टर आखिरी बार साल 2007 में शाहरुख खान के साथ शो में नजर आई थीं। यह पहली बार है जब वे सीजन 2 के बाद 'कॉफी विद करण 8' में एक साथ दिखाई देंगी।''
‘कॉफी विद करण 8’ के गेस्ट नहीं होंगे कार्तिक आर्यन
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि शो में कार्तिक आर्यन आने वाले हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक ने करण के शो में आने से इंकार कर दिया है। हालांकि, दोनों के एक फिल्म साथ करने की खबरे हैं। इसी के साथ शो में करीना कपूर और आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी और अजय देवगन सहित कई जोड़ियां भी एक साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि, इन्हें लेकर मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्मेशन नहीं दी गई है।
दीपिका-रणवीर होंगे शो के पहले गेस्ट
जैसा कि हमने आपको बताया कि हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ना सिर्फ मस्ती करते दिख रहे हैं, बल्कि खुद से जुड़े कई सीक्रेट भी रिवील करते नजर आ रहे हैं। खासतौर से अपने रिश्ते को लेकर। अपने डेटिंग फेज से लेकर शादी तक पर दीपिका-रणवीर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो वीडियो में रणवीर और दीपिका से करण जौहर उनकी शादी और प्यार पर बात करते हुए दिख रहे हैं। रणवीर बता रहे हैं कि 2015 में ही उन्होंने दीपिका को प्रपोज कर दिया था। वहीं इस दौरान बातों में पता चलता है कि दोनो ने सीक्रेटली सगाई भी की थी, जिसके बारे में किसी को पता नहीं था, क्योंकि ये काफी गुपचुप हुई थी। बता दें कि‘कॉफी विद करण 8’ 26 अक्टूबर 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।