Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Ranveer Singh-Deepika Padukone पहली बार दिखाएंगे अपनी शादी का वीडियो

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार अपनी शादी का वीडियो दिखाने वाले हैं। ये खबर सुन फैंस तो खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि जहां आजकल इंडस्ट्री के बाकी कपल्स अपनी शादी की तस्वीरों के साथ-साथ शादी की वीडियोज भी शेयर करते हैं, तो वहीं दीपिका-रणवीर ने केवल अपनी शादी की तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ऐसे में कपल की शादी का वीडियो सामने आना, उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगा। तो आइए आपको बताते हैं आप ये वीडियो कहां देख सकते हैं?

रणवीर-दीपिका दिखाएंगे अपनी शादी का वीडियो

दरअसल, फेमस फिल्ममेकर का मोस्ट अवेडेट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन बहुत जल्द ऑनएयर होने वाला है। कहा जा रहा है कि करण के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस चैट शो में रणवीर और दीपिका अपनी शादी का वीडियो दिखाएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि जब इन दोनों कपल की शादी का वीडियो फैंस भी देखेंगे। वहीं, शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को किसी चैट शो में एक साथ देखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल इस शो में अपनी शादी की क्लिप भी प्ले करेंगे, जो किसी टीवी शो पर पहली बार होगा।


इटली में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी

बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी शाही शादियों में शामिल है। इन दोनों ने अपनी शादी में लोकेशन से लेकर आउटफिट तक काफी मोटी रकम खर्च की थी। कपल ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके कुछ सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था फिर अचानक शादी कर कपल ने सभी का हौरान कर दिया था।


इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका

चैट शो में ही नहीं बल्कि बहुत जल्द ये कपल एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी नजर आएंगे। जी हां...रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत जल्द रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका लेडी पुलिस का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, कपल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो बहुत जल्द दीपिका पादुकोण फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं आखिरी बार दीपिका को शाहरुख खान के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में देखा गया था।


रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट पर नजर डाले, तो उन्हें साल 2022 में सर्कस में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उन्होंने कमाल कर डाला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। इस फिल्म से करण जौहर ने सालों बाद एक डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें, तो वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Ranveer Singh-Deepika Padukone पहली बार दिखाएंगे अपनी शादी का वीडियो

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×