Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Bhojpuri Star Yash: भोजपुरी के इस सुपरस्टार ने मुंबई में खरीदा बंगला, दिखने में शाहरुख के मन्नत से नहीं है कम आलीशान

Bhojpuri Superstar Yash Kumar: भोजपुरी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर छाने वाले अभिनेता यश कुमार अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। यश कुमार भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के एक ऐसे एक्टर हैं, जो फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही प्रोड्यूसर का कार्य भार भी संभालते हैं। जी हां!! वह भोजपुरी सिनेमा के एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं। अब उन्हें लेकर खबरें आ रहीं हैं कि सुपरस्टार ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है, आइए उसकी कुछ झलकियां आपको भी दिखाते हैं।

यश कुमार ने मुंबई में खरीदा बंगला

भोजपुरी सुपरस्टार यश अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज यहां तक आ चुके हैं कि उनका नाम देशभर में पॉपुलर हो चुका है। वह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते ही जा रहें हैं और अब उनका एक और सपना पूरा हो चुका है, जी हां!! दरअसल यश कुमार और उनकी पत्नी निधि झा ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है। यश कुमार का ये बंगला बाहर से बेहद ही खूबसूरत लग रहा है, और इंटीरियर पर भी खूब काम किया है। उनके इस बंगले को आप बस एकटक देखते रह जायेंगे।


यश कुमार ने दी जानकारी

यश कुमार ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बना लिया है, इसकी जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में यश कुमार और उनकी पत्नी निधि झा घर के सामने खड़े होकर पोज दे रहें हैं। बता दें कि यश और निधि का ये बंगला गोरेगांव में स्थित है।


सुपरस्टार यश कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इस नए घर की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखते हैं, "सपनों के शहर मुंबई में सपनों का घर...। दोस्तों मुंबई में हमनें शानदार बंगला खरीदा। काफी भावुक हूं आज मैं। इसलिए ज्यादा शब्द नहीं मिल रहे हैं कि अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाऊं। बस यही कहूंगा कि जो कुछ भी हमारे पास है। वो सब आप सबके प्यार और आशीर्वाद से है। तो अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखियेगा। धन्यवाद।" यश कुमार ने जैसे ही ये खुशखबरी अपने चाहने वालों को सुनाई फैंस और सेलिब्रिटी दोस्त ने उन्हें जमकर शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

यश कुमार फिल्म

यश कुमार भोजपुरी एक्टर्स की टॉप लिस्ट में शुमार हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों और गानों में नजर आ रहें हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म "पवित्र रिश्ता" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया था। वहीं इसके अलावा बहुत जल्द उनका एक म्यूजिक वीडियो यश कुमार एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Bhojpuri Star Yash: भोजपुरी के इस सुपरस्टार ने मुंबई में खरीदा बंगला, दिखने में शाहरुख के मन्नत से नहीं है कम आलीशान

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×