Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Aaj Ka Itihas 18 October 2023: आज ही के दिन 2004 में मारा गया था कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन

Aaj Ka Itihas 17 October: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 18 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 18 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 18 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 18 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 18 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of October 18)

1386 - जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1564 - इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।

1572 - स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

1648 - उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।

1878 - थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।

1891 - अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी।

में शुरु किया गया।

1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।

1900 - काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।

1922- ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1954 - टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा की।

1963 - लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।

1967 - हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1972 - पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।

1973 - अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1976 - विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1989 - पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया.

1980 - पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।

1991 - दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।

2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

2004 - म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।

2007 - कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

2007 - सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

2012 - सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।

18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति ( October 18 Famous Birthdays)

1950 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ।

1925 - उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।

18 अक्टूबर को हुए निधन (Famous Deaths October 18)

1996 - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।

1976 - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Aaj Ka Itihas 18 October 2023: आज ही के दिन 2004 में मारा गया था कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×