Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Aaj Ka Itihas 11 October 2023: आज ही के दिन 1942 में सदी की महानायक अमिताभ बच्चन का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 11 October 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 11अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 11 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 11 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 11 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 11 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of October 11)

1521 - ईसाई धर्मगुरु पोप लियो दशम ने में इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को धर्मरक्षक की पदवी दी थी।

1689- जार पीटर महान रूस की राजगद्दी पर को बैठा था।

1726 - अमेरिका के संस्थापकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन इंग्लैंड से अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहुँचे थे।

1737 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया था।

1869- अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एल्वा एडीसन ने अपने पहले आविष्कार के पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।

1737 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।

1869 - अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।

1881 - अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

1887 - मिल्स ने स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया था।

1910 - थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

1932 - न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।

1936 - ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था।

1939 - अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।

1945 - च्यांग काई शेकी की सरकार और माओत्से तुंग की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चीनी गृहयुद्ध शुरू हुआ था।

1968 - अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1972- मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश पनामा ने अपना नया संविधान अमल में लाया था।

1976 - माओत्से तुंग की पत्नी जियांग क्वींग और चार अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

1984 - अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।

1987 - भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था

1994 - अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।

2000 - दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।

2001 - त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2001 में की।

2002 - नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 - तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

2007 - ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2008 - बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था.

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 11 October)

1889 - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का जन्म हुआ।

1902 - लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।

1916 - समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म हुआ था।

1916 - ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म हुआ।

1942 - भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ।

1946 - भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म हुआ।

11 अक्टूबर को हुए निधन (Famous Death on 11 October)

1889 - जेम्स प्रेसकॉट जूल का निधन हुआ वे अँग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक जिनके नाम पर ऊर्जा का मात्रक का नामकरण जूल किया गया।

1896 - महान संगीतज्ञ ऐंटन ब्रॉटनर का निधन हुआ।

1911 - विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन हुआ।

1963 - प्रसिद्ध उपन्यासकार, प्रसिद्ध उपन्यास लिज़ौंपो तेख़िबला ज़ाँकोक्तो (ज़ॉमॉख़ीज़ युज़ेनक्लिमो कॉकतो का निधन हुआ।

2002 - ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन हुआ।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Aaj Ka Itihas 11 October 2023: आज ही के दिन 1942 में सदी की महानायक अमिताभ बच्चन का हुआ था जन्म

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×