Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Haryana: 'जल्द अयोध्या में रामलला होंगे विराजमान...नाथ संप्रदाय का योगदान अद्वितीय', रोहतक में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Rohtak Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah at Haryana) बुधवार (11 अक्टूबर) को हरियाणा दौरे पर थे। रोहतक में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भारत ने पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते। उन्होंने कहा, साल 2014 के बाद हर खेल में भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हर जगह प्रतिभाशाली एथलीट्स की खोज रही है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था और उनके आहार तथा स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा। इसमें 'खेलो इंडिया' गेमचेंजर साबित हुआ।'

हरियाणा के रोहतक जिले में गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देशमेला कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन में शाह बोले, 'ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ जी ने कहा था कि कई असंभव दिखने वाले कार्यों को दृढ़ता के साथ करने का यश बीजेपी के नेता मोदी जी के हाथों ही लिखा है। उनके पुण्य का बल उन सभी शुभ कामों के पीछे लगा था, उसी का ईश्वर ने परिणाम दिया। आज सभी कार्य पूरा होते मैं देख रहा हूं।'

शाह ने ब्रह्मलीन चांद नाथ को श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

अमित शाह बुधवार को अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ कार्यक्रम में हिस्सा लेने रोहतक पहुंचे। मंच पर उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। संबोधन की शुरुआत में अमित शाह बोले, 'मुझे लंबी बात नहीं करनी। मैं यहां ब्रह्मलीन चांद नाथ को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आया हूं। चांदनाथ जी के साथ संपर्क में तब आया जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था। उन्होंने मुझे कुछ बातें लिखी थी। उनमें से अधिकतर बातें अब पूरी हो चुकी हैं।'

अमित शाह- 'नाथ संप्रदाय' अद्वितीय

केंद्रीय गृह मंत्री बोले, 'भारत अनेक संप्रदायों की भूमि है। यहां हजारों वर्षों से अनेक ऋषियों ने तपस्या कर सृष्टि के अनेक रहस्यों को उजागर किया। आगे बढ़ाने का काम किया। इसी कड़ी में 'नाथ संप्रदाय' जिनका स्थान हिन्दू संप्रदायों में अद्वितीय रहा है। ये मान्यता है कि नाथ संप्रदाय की शुरुआत स्वयं आदिनाथ शिवजी ने की।'

अयोध्या में जल्द विराजमान होंगे रामलला 

शाह ने कहा, मोदी सरकार में कई सांस्कृतिक धरोहरों का जीर्णोधार किया गया। राम मंदिर का भूमि पूजन पीएम मोदी ने किया। जल्द ही अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। यहां हमारे आराध्य का जन्म हुआ था। इसके अलावा भी अन्य धार्मिक स्थलों का सुधार हुआ। इससे भारत के सनातन धर्म को मजबूती मिली।'

PM मोदी के हाथ में यश 

गृहमंत्री ने आगे कहा कि, 'पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के हाथ में ये यश लिखा है। बाबा मस्तनाथ का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, उनके द्वारा लिखी सभी बातें पूरी हो रही हैं। नाथ संप्रदाय (Nath Sampradaya) का स्थान हमारे हिंदुत्व में खास है। बाबा मस्तनाथ (Baba Mastnath) के प्रति देश भर में श्रद्धा भाव है। ये शिक्षा, अध्यात्म और धर्म के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, चांदनाथ जी राजस्थान में विधायक और सांसद रहे। अब उनके उत्तराधिकारी महंत बाबा बालक नाथ (Mahant Baba Balak Nath) भी अलवर से सांसद हैं और अब विधायक भी बनने जा रहे हैं।

इससे पहले, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा, 'पूर्व सांसद ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी ने संत परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कर्म करने का संदेश समाज को दिया।'



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Haryana: 'जल्द अयोध्या में रामलला होंगे विराजमान...नाथ संप्रदाय का योगदान अद्वितीय', रोहतक में बोले गृह मंत्री अमित शाह

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×