Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lucknow Ka Mausam 12 October 2023: 3 दिन बाद से होगा गुलाबी ठंड का एहसास, जानिए कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

Lucknow Ka Mausam 12 October 2023: उत्तर प्रदेश से मानसून की पूर्णतः विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने इसका ऐलान किया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गुलाबी सर्दी दस्तक दे दी। वहीं, बारिश थमते ही उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। अक्टूबर महीने में सुबह और शाम का मौसम थोड़ा गरम तो थोड़ा नरम रहता है। तेज धूप और बादलों के अभाव में दिन में पसीना छूट जाता है। कुछ जिलों में तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है।

हालांकि, राहत की बात ये है कि, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 15 अक्टूबर से गुलाबी ठंड के आगाज का पूर्वानुमान जाहिर किया है। तब रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगेगा। रात के समय पंखे में भी ठंड का एहसास होने लगेगा। लोगों ने एसी और कूलर से रात के वक़्त करीब-करीब तौबा कर लिया है।

राजधानी में आज का मौसम

राजधानी लखनऊ के आसमान से बादलों के छंटते ही खिली धूप परेशान करने लगी है। गुरुवार की सुबह हल्की धुंध और शीतलता का एहसास हुआ। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ सूर्य की किरणें अपना रूप दिखाएंगी। दोपहर में घरों से निकलने वालों का सामना चटक धूप से होगा। चूंकि, न्यूनतम तापमान बहुत गिर गया है, इसलिए पिछले महीनों की तरह चुभन नहीं होगी। 12 अक्टूबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में 11 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम दिशा की हवाएं चलेंगी। शाम में हवा की गति कुछ कम होगी। उमस का एहसास होगा लेकिन उसे बर्दाश्त किया जा सकेगा।

अगले 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, आगामी सात दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। 3 से 4 दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद रात का पारा नीचे गिरता जाएगा।

उत्तराखंड में हिमपात शुरू

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में शीतकाल का पहला हिमपात देखने को मिल रहा है। हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) और बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में चोटियों पर देर शाम हल्की बर्फबारी हुई। जबकि, केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए हुए हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी का असर भी यूपी के तराई वाले जिलों में लगेगा। 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Lucknow Ka Mausam 12 October 2023: 3 दिन बाद से होगा गुलाबी ठंड का एहसास, जानिए कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×