Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

UP में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का योगी ने बनाया रिकॉर्ड, क्या सबसे अधिक समय का तोड़ पाएंगे कीर्तिमान?

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath) के नाम लगातार सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार 5 साल 347 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। हालांकि, अभी उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल के शेष समय को भी पूरा करना है। अब सवाल है कि क्या यूपी सीएम योगी सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?  

आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ से पहले लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का ये रिकॉर्ड कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद (Dr. Sampurnanand) के नाम रहा है। डॉ. संपूर्णानंद 5 साल 345 दिन तक लगातार मुख्यमंत्री रहे थे।  

योगी की गिनती यूपी के चुनिंदा सीएम में

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में लगातार 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी योगी आदित्यनाथ के नाम ही दर्ज है। सीएम योगी की गिनती उन चुने हुए नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में यूपी में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी (N.D. Tiwari) थे, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।

योगी ने एनडी तिवारी का तोड़ा था रिकॉर्ड 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। तब से वो लगातार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अपने दूसरे कार्यकाल में प्रवेश करते ही योगी ने नारायण दत्त तिवारी (Narayan Dutt Tiwari) का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। एनडी तिवारी ने वर्ष 1985 में अविभाजित यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, उत्तराखंड के रूप में नए राज्य के गठन के बाद देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार इस पद पर बने हुए हैं।

ये भी रहे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार 5 वर्ष चार दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनसे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती लगातार 4 वर्ष 307 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी लगातार 3 वर्ष 257 दिन तक यूपी सीएम रहे। गौरतलब है कि, यूपी में 80 लोकसभा सीट और 403 विधानसभा सीट हैं। राजनीतिक हैसियत से यूपी देश के अन्य प्रदेश की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा है। कहा जाता है प्रधानमंत्री का रास्ता इसी राज्य होकर गुजरता है। 

गोविंद बल्लभ पंत 11 वर्षों तक रहे मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड गोविंद बल्लभ पंत (Govind Ballabh Pant) के नाम है। जी.बी. पंत गुलाम भारत में भी मुख्यमंत्री रहे थे। गोविंद बल्लभ पंत ने तीन बार प्रदेश की कमान संभाली। उनके कार्यकाल को जोड़ें तो समयावधि 11 वर्षों से अधिक होता है। जीबी पंत का पहला कार्यकाल 2 वर्ष 108 दिन, दूसरा 3 वर्ष 299 दिन और अंतिम 4 वर्ष 336 दिनों का रहा। 

इन मुख्यमंत्रियों ने भी किया राज 

जीबी पंत के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती यूपी की सत्ता में सबसे लंबे समय तक काबिज रहीं। मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। मायावती ने चारों कार्यकाल को मिलाकर 7 साल से अधिक समय तक प्रदेश की कमान थामे रखी। उसके बाद सम्पूर्णानन्द का नंबर आता है। उन्होंने 5 वर्ष 345 दिन तक उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली। उनके बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सबसे अधिक वक़्त तक यूपी की सत्ता पर राज किया। मुलायम सिंह यादव तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। तीनों कार्यकाल को मिला दें तो 'नेताजी' 6 साल से अधिक समय तक राज्य के सीएम रहे।   

इन दो महिलाओं ने भी थामी यूपी की कमान  

उत्तर प्रदेश की सत्ता महिला के हाथ कम ही रही है। पहले सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani) और फिर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता की बागडोर थामी। इन दोनों में निःसंदेह मायावती सबसे ज्यादा समय तक यूपी की सत्ता में काबिज रहीं। जबकि, सुचेता कृपलानी 2 वर्ष 299 दिन तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

UP में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का योगी ने बनाया रिकॉर्ड, क्या सबसे अधिक समय का तोड़ पाएंगे कीर्तिमान?

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×