Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Famous Food of Ayodhya: अयोध्या के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखते ही चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

Famous Food of Ayodhya: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर सालभर पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है। प्रसिद्ध मंदिरों और विरासतों पर जाने के साथ ही आप यहां के मशहूर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं। अयोध्या में स्‍ट्रीट फूड हो, मिठाइयां हों या ट्रेडिशन व्‍यंजन हो, खाने वालों की भीड़ आपको गलियों में दिख ही जाएगी। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अयोध्या में आप किन स्वादिष्ट व्यंजनों को आजमां सकते हैं।

अयोध्या के मशहूर व्यंजन
Famous dishes of Ayodhya

लिट्टी चोखा 
Litti chokha


लिट्टी चोखा वैसे मूल रूप से बिहार का व्यंजन है लेकिन अपने लाजवाब स्वाद की वजह से यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है। गेहूं और सत्तू से बनी लिट्टी, चटपटी चटनी के साथ बैगन और आलू का भरता बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। उस पर घी डालकर खा सकते हैं जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।

वेज बिरयानी
Veg Biryani

वेज बिरयानी में बासमती के लंबे चावल, सब्जियों और मसालों से बनाया जाता है। बहुत से लोग शाकाहारी बिरयानी के दीवाने होते हैं, उनके लिए अयोध्या में बहुत सारी जगहों पर आपको वेज बिरयानी मिल जाएगी।

दही जलेबी
Dahi Jalebi

दही जलेबी न केवल अयोध्या में बल्कि इसके आस-पास के इलाकों में भी बहुत प्रसिद्ध है। यह अयोध्यावासियों के बीच बहुत लोकप्रिय नाश्ता है। कहीं-कहीं तो इसे कुल्हड़ में भी परोसा जाता है जो मिट्टी की सौंधी महक के साथ इसे बहुत ही लाजवाब बना देता है।

चाट
Chaat


अयोध्या में आपको कई तरह की चाट मिलेगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से चाट की वैराइटी को चुन सकते हैं। जिसमें आप आलू टिक्की चाट, समोसा चाट, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, दही भल्ला और भी बहुत कुछ खा सकते हैं। ये सभी चाट मसालेदार और तीखे स्वाद से भरे हुए हैं जिन्हें आपको खाने से कोई नहीं रोक सकता।

कचौरी
Kachori

कचौरी आम तौर पर आकार में गोल होती हैं और मसालों से भरी होती है। यहां पर खस्ता कचौरी या सूजी खस्ता कचौरी जैसी कई वैराइटीज मिलती हैं। आम तौर पर कचौरी आलू की सब्जी के साथ परोसी जाती है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। कचौरी यहाँ के नाश्ते में सबसे अच्छा माना जाता है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Famous Food of Ayodhya: अयोध्या के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखते ही चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×