Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ के आसपास 1 दिन की ट्रिप के लिए घूमें इन जगहों पर, खूब आएगी मजा

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ जिसे प्यार से "नवाबों का शहर" के नाम से भी जाना जाता है और इसे उत्तर प्रदेश की राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है। लखनऊ के आसपास इतनी सारी घूमने की जगहें हैं, जहां पर आप कुछ घंटों का सफर करके पहुंच सकते हैं। कई सारे धार्मिक स्थल और एतिहासिक विरासते हैं। तो अगर आप लखनऊ में रहते हैं और छुट्टियों में कहीं नजदीक की जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं लखनऊ के पास में कुछ मशहूर जगहों के बारे में।

लखनऊ के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
Best places to visit near Lucknow

नैमिषारण्य
Naimisharanya

(Image Credit- Social Media)

नैमिषारण्य हिंदूओं का बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जोकि गोमती नदी के तट पर है। हिंदू पौराणिक कथाओं में इस तीर्थ स्थल के बारे में बहुत ब्याख्यान मिलता है। यहां पर चक्रतीर्थ में स्नान करके भक्त पुण्य प्राप्त करते हैं। नैमिषारण्य में श्री ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर और हनुमान गढ़ी हैं।

इस आध्यात्मिक स्थल पर चक्र तीर्थ और दधीचि कुंड पर दर्शन किए जाते हैं और अपने पापों से छुटकारा पाने के लिए पवित्र जल में डुबकी लगाई जाती है। हिंदू पौराणिक ग्रंथों रामायण और महाभारत में दो महत्वपूर्ण स्थलों हनुमान गद्दी और पांडव किले का भी वर्णन किया गया है। आप यहां भी जाने का प्लान बना सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि ऋषि 'सुध' और 'वेद व्यास' नैमिषारण्य गए थे, उनके ठहरने के स्थान, सुथ गद्दी और व्यास गद्दी दो लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। दशाश्वमेध घाट, हवन कुंड, सीता कुंड और स्वयंभू मनु और सतरूपा कुछ अन्य उल्लेखनीय स्थल हैं।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: सितंबर-नवंबर

लखनऊ से दूरी: 70+ किलोमीटर, यहां पहुंचने में 2-2.5 घंटे लगेंगे

देवा शरीफ
Dewa Sharif

देवा शरीफ बाराबंकी जिले का एक छोटा सा शहर है जो लखनऊ के आसपास सबसे प्रसिद्ध पवित्र पर्यटन स्थलों में से एक है। देवा या देवा शरीफ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर में एक मस्जिद और एक खानकाह भी है, और सूफी संत का संरक्षित मकबरा सुंदर आंतरिक सज्जा के साथ एक शानदार वास्तुशिल्प स्मारक के अंदर है। यह मंदिर एक प्रमुख मुस्लिम तीर्थस्थल है। ये मस्जिद हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। हर साल यहां अक्टूबर-नवंबर के महीनों में दस दिवसीय मेला लगाया जाता है। 

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-नवंबर

लखनऊ से दूरी: 25 किलोमीटर, यहां पहुंचने में लगभग 1.5 घंटे लगेंगे

नवाबगंज का पक्षी विहार
Nawabganj's Bird Sanctuary

लखनऊ से थोड़ी दूरी पर नवाबगंज पक्षी अभयारण्य एक बहुत ही मनोरम और खूबसूरत घूमने की जगह है। जो घने वृक्षों और घरेलू-प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है। यहां पर साइबेरियन क्रेन, कॉटन टील, व्हाइट-नेक स्टॉर्क, इंडियन रोलर कई प्रजातियों के अद्भुत पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा।

यहां पर पक्षियों से रूबरू होने के बाद आप हिरण पार्क में हिरणों की विभिन्न नस्लों और रेंगने वाले जीवों को देखने के लिए सरीसृप बाड़े में जा सकते हैं। बता दें, ये अभयारण्य लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थित है और अपना दिन बिताने के लिए लखनऊ के आसपास ये एक शानदार पर्यटन स्थल है।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च, वास्तव में पूरे वर्ष

लखनऊ से दूरी: 45+ किलोमीटर, यहां पहुंचने में लगभग 1.5 घंटे लगेंगे

बिठूर
Bithoor

(Image Credit- Social Media)

बिठूर धार्मिक महत्व रखने वाला प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। जोकि गंगा नदी के तट पर स्थित है। धार्मिक ग्रंथों में बिठूर का उल्लेख मिलने के अलावा इतिहास के पन्नों में भी इसका वर्णन मिलता है। बिठूर लखनऊ से कुछ ही घंटों की दूरी पर है और रोड-ट्रिप के लिए एक शानदार जगह है।

यहां आने पर आप महाकाव्य रामायण में वर्णित वाल्मीकि आश्रम और सिद्धि धाम आश्रम जा सकते हैं। आप इस्कॉन मंदिर के साथ-साथ ब्रह्मवर्त घाट और पत्थर घाट के मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं। ध्रुव टीला और दीपा मल्लिका स्तंभ एक रोमांचक कहानी वाले स्पॉट हैं। यहां भी जाने का प्लान बना सकते हैं जहां पर आपको कई रोचक कहानियों-किस्सें सुनने को मिलेंगे।

इसके अलावा इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिठूर किला और नाना साहेब राव पार्क का भी उल्लेख हुआ। यहां पर आप जा सकते हैं।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च

लखनऊ से दूरी: 90+ किलोमीटर, यहां पहुंचने में लगभग 2.5 घंटे लगेंगे

अयोध्या
Ayodhya

अयोध्या लखनऊ के पास घूमने के धार्मिक स्थलों में से एक है। पूरे विश्व में "राम जन्म भूमि" के नाम से विख्यात अयोध्या नगरी सरयू नदी के तट पर फैजाबाद जिले में स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र है। अयोध्या में आप राम जन्मभूमि मंदिर, राजा मंदिर, कनक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। सरयू नदी के घाट पर समय व्यतीत कर सकते हैं।

यह शहर देखने लायक कुछ आश्चर्यजनक स्थापत्य स्मारकों का भी घर है। यहां पर मोती महल, गुलाब बाड़ी और बहू बेगम का मकबरा भी घूमने के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। प्राचीन कलाकृतियों को देखने के लिए राम कथा संग्रहालय या तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

यात्रा का सर्वोत्तम समय: सितंबर-मार्च, वास्तव में पूरे वर्ष

लखनऊ से दूरी: 135 किलोमीटर, यहां पहुंचने में लगभग 2-3 घंटे लगेंगे






This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ के आसपास 1 दिन की ट्रिप के लिए घूमें इन जगहों पर, खूब आएगी मजा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×