Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी एक्टर समर सिंह का नया भोजपुरी गाना, ठंड के मौसम में बढ़ाया दर्शकों का पारा

Bhojpuri Video Songs Samar Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के देसी स्टार समर सिंह का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई। ये लेटेस्ट भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बेहद ही रोमांटिक है और इसे लोग काफी पसंद कर रहें हैं। इस नए गाने का टाइटल 'कापsतानी हो' हैं। जहां पिछले दिनों भोजपुरी फिल्म एक्टर समर सिंह लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी थे। जिससे उनके कम ही गाने रिलीज हो पा रहीं थीं। लेकिन जब बड़े दिनों बाद समर सिंह का नया गाना रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस गाने को अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इसमें एक्टर समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस प्रतिष्ता ठाकुर के साथ जबरदस्त रोमांस और डांस का डबल तड़का लगा रहें हैं।

समर सिंह और प्रतिष्ठा ठाकुर ये रोमांटिक गाना हुआ वायरल: 

समर सिंह के इस नए भोजपुरी 'कापsतानी हो' वीडियो सॉन्ग को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इस गाने में ये देखने को मिल रहा है कि समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस प्रतिष्ता ठाकुर के साथ जबरदस्त रोमांस कर रहें हैं। इस गाने दोनों आर्टिस्ट्स एक कपल हैं और इनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। इस बढ़ती ठंड में दोनों काफी गर्मी फैलाई है। इनदोनों की सिजलिंग कैमिस्ट्री के तो फैंस कायल ही हो चुकें हैं। इस गाने के रोमांटिक वीडियो ने ठंड में इंटरनेट का पारा ही काफी बढ़ा दिया है। अब तक इस गाने वीडियो को दो लाख से भी ज्यादा बार दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने को साढ़े छ हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुकीं हैं। इस गाने में दोनों ही कलाकार अपने हॉट रोमांस के साथ अपने शानदार डांस मूव्स भी दिखा रहे हैं। जिसे देखकर आपके पांव भी थिरकने लगेंगे। इस गाने में एक्ट्रेस ने वेस्टर्न ड्रेस पहना है जिसमें वो कमल की लग रहीं हैं। समर सिंह और प्रतिष्ठा ठाकुर का ये नया इंटरनेट पर भी बेहद वायरल हो चुका है।

इस नए भोजपुरी गाने 'कापsतानी हो' को समर सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और दोनों की आवाज में इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने को एक्ट्रेस प्रतिष्ता ठाकुर पर फिल्माया गया है। प्रतिष्ठा ठाकुर ने अपने बोल्डनेस के लोग उनके दीवाने हो गए हैं। 'कापsतानी हो' गाने के लिरिक्स गोलू यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक उत्सव गांधी ने दिये हैं। इस गाने के डायरेक्टर गोल्डी जैसवला हैं और कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन ने किया है।




This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी एक्टर समर सिंह का नया भोजपुरी गाना, ठंड के मौसम में बढ़ाया दर्शकों का पारा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×