Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Mainpuri By Election 2022: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान

Mainpuri By Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चुनाव को लेकर बौखलाई है। आम जनता में दहशत फैलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी नोटिस के जरिए लोगों के घरों पर दबिश डलवा रही है। भाजपा लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। मैनपुरी की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिताने को तैयार है। मैनपुरी का विकास नेताजी और समाजवादी सरकार ने कराया है। भाजपा ने तो हमेशा मैनपुरी को अपमानित किया और विकास रोका है।

अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को सिर्फ परेशानियां ही मिली है। किसान संकट में है। महिलाओं का सम्मान नहीं है, युवा बेरोजगार है, व्यापारी-शिक्षकों का अपमान हो रहा है। प्रदेश में मैनुपरी के लोकसभा उपचुनाव और रामपुर तथा खतौली में विधानसभा के उपचुनावों में छल बल, उत्पीड़न और दहशत फैलाकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वह निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव नहीं होने देना चाहती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जनता उठ खड़ी हुई, वह सरकार द्वारा लगाई गई सभी पाबंदियों के बावजूद अपने मत का प्रयोग जरूर करें और समाजवादी प्रत्याशियों को बहुमत से जिताएं।

उन्होने पुलिस उत्पीड़न एवं जबरन पुलिस दबिश के कारण मैनपुरी की झिंझाई मोड़ कालोनी निवासी रिजवान की तालाब में डूबने से मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में युवक के तालाब में डूबने की घटना बेहद दुखद है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Mainpuri By Election 2022: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×