BTE UP Polytechnic Result 2022: तकनीकी शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर सम सेमेस्टर (मई) परीक्षा 2022 के लिए यूपी पॉलिटेक्निक के परिणाम घोषित किए। यूपी बीटीई पॉलिटेक्निक के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम 20 सितंबर, 2022 को घोषित किए गए।
Related Articles
दरअसल परिणाम पहले 16 सितंबर को जारी होने की उम्मीद थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। अब रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि सम सेमेस्टर दूसरे, चौथे और छठे परिणाम एक साथ घोषित किए गए।
ये है ऑफिशियल वेबसाइट
गौरतलब है कि बीटीई पॉलिटेक्निक परीक्षी 24 जून से 14 जुलाई 2022 तक आयोजित हुई थी। जिसके नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bteup.ac.in/ या https://urise.up.gov.in पर जारी कर किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र लॉगिन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना नामांकन नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसे देखें रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in या urise.up.gov.in पर जाएं।
- अब 'View Even Semester & SBP Examination Result.' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नामांकन संख्या दर्ज करे और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका यूपीबीटीई सम सेमेस्टर (जून 2022) या एसबीपी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- इसे जांचें और डाउनलोड करे और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट पेज पर देखे ये
- परीक्षा का नाम
- संस्थान का नाम
- शाखा का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- नामांकन संख्या
- पेपर कोड
- कागज का नाम
- थ्योरी मार्क्स
- व्यावहारिक अंक
- कुल योग