Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Rohit Sharma Lifestyle: शादी से पहले रोहित का था इस एक्ट्रेस से अफेयर, विराट के कारण हुआ ब्रेकअप

Rohit Sharma Lifestyle: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कौन नहीं जानता। रोहित ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुंबई को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। बता दे कि रोहित अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों चीज़ों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार तो रोहित को ट्रॉलर्स का शिकार भी बनना पड़ा है। रोहित अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। 


रोहित और सोफिया का अफेयर

दरअसल साल 2013 के बाद से रोहित शर्मा का खेल अलग ही लेवल पर चल रहा है। रोहित शर्मा अभी दुनिया के टॉप के बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। दरअसल 2013 से पहले उनके क्रिकेट करियर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले थे। बता दे कि रोहित की पत्नी (रितिका साहजेद) से पहले रोहित का बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से अफेयर था, जिसको लेकर रोहित सुर्खियों में रहें। दरअसल मॉडल सोफिया हयात (Sofia Hayat) के साथ अफेयर के चलते भी रोहित को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सोफिया ने रोहित के बारे में सार्वजनिक रूप से काफी कुछ उल्टा-पुल्टा कहा था। जिसके चलते मीडिया में भी काफी हलचल हुई थी। साल 2012 के अक्टूबर में सोफिया हयात ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने रोहित को डेट किया था। हालांकि रोहित शर्मा की तरफ से कभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया था। 


विराट के कारण ब्रेकअप

रोहित और सोफिया के ब्रेकअप की वजह विराट कोहली बने थे। इस बात का खुलासा खुद सोफिया ने की थी। दरअसल सोफिया और रोहित एक दूसरे को डेट कर रहे थे, बाद में उनका रिश्ता टूट गया था। इस बात को खुद सोफिया हयात ने एक ट्वीट के जरिए साफ किया था कि कोहली की वजह से रोहित और उनका रिलेशनशिप खत्म हुआ था। बाद में रोहित ने रितिका से शादी कर ली।


रोहित की नेट वर्थ

अगर बात करें रोहित शर्मा की कमाई की तो वह क्रिकेट मैच, आईपीएल मैच, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई कर लेते हैं। बता दे कि रोहित शर्मा महीने में 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। वही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सालाना लगभग 16 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके अलावा रोहित बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई luxurious कार हैं। बता दे कि रोहित शर्मा की नेट वर्थ 24 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में नेट वर्थ 180 करोड़ रुपये है। दरअसल पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की कमाई में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दे कि रोहित शर्मा जब छोटे थे तो उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। यहां तक कि उनका पूरा परिवार एक कमरे के घर में रहता था। रोहित अपनी नानी के पास रहते थे। लेकिन आज रोहित शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति है। साल 2015 में उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी डिजाइनर घर खरीदा, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वर्ली में आहूजा टावर्स में रोहित शर्मा का चार बीएचके अपार्टमेंट भी हैं, जो काफी लग्जरी है। इसके अलावा रोहित शर्मा की मल्टी रियल एस्टेट प्राॅपर्टीज भी हैं।




This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Rohit Sharma Lifestyle: शादी से पहले रोहित का था इस एक्ट्रेस से अफेयर, विराट के कारण हुआ ब्रेकअप

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×