Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Ujjain Me Ghumne ki Jagah: उज्जैन महाकाल में नगरी में मिलेगा दिल का सच्चा सुकून, इन जगहों पर जाना न भूलें

Ujjain Me Ghumne ki Jagah: मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शहर उज्जैन जिसे महाकाल की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर पूरे साल देश-विदेश से लाखों की तादात में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। शिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ उज्जैन भारत का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। उज्जैन में हर 12 सालों पर सिंहस्थ महाकुंभ मेला लगता है। इस भव्य मेले में दूर-दूर से भक्तगण आते हैं। महाकाल की नगरी में महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। उज्जैन के कई प्राचीन नाम है - अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा। उज्जैन में बहुत सारे तीर्थ स्थल है। आइए आपको उज्जैन के दर्शनीय स्थलों और कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

महाकालेश्वर मंदि (Mahakaleshwar Temple)

उज्जैन महाकाल की नगरी में महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। महादेव का ये मंदिर हिंदुओं का सबसे पवित्र और उत्कृष्ट तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। साल के हर दिन महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का तातां लगा रहता है। यहां पर भौर में यानी सुबह 4 बजे महादेव की आरती होती है जोकि बहुत ही धार्मिक और मनोरम होती है। मंदिर में भक्तों के प्रवेश के लिए बहुत से नियम बनाए गए हैं। महाकाल का मंदिर सुबह 4 बजे से लेकर 11 बजे तक खुला रहता है। 

राम मंदिर घाट (Ram mandir ghat)

उज्जैन में धार्मिक आस्था रखने वाले बहुत से मंदिर है। यहां पर राम मंदिर घाट हिंदू का पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। हिंदुओं के लिए राम घाट पर स्नान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। साथ ही इस घाट में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां उज्जैन नगरी में जो हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। जिसमें लाखों भक्तों की भीड़ आती है।

उज्जैन का कुंभ मेला (Ujjain's Kumbh Mela)

हिंदू धर्म में कुंभ मेला हिंदूओं का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। कुंभ मेला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। इसमें दुनियाभर के विदेशी भी बहुत ही श्रद्धा और भक्ति-भाव से आते हैं। 12 साल में ये मेला एक बार जरूर लगता है लेकिन 12 दिनों तक लगता है। उज्जैन में शिप्रा नदी और सरस्वती नदी का महान संगम होता है। उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेले का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।

उज्जैन का कलियादेह पैसेल

उज्जैन में कलियादेह पैलेस बहुत ही प्राचीन पैलेस है। ये पैलेस धार्मिक महत्व रखता है। इस पैलेस का निर्माण 1958 ईस्वी में किया गया था। दूर-दूर से आए पर्यटकों को ये पैलेस बहुत भाता है। यहां पर घूमने की सबसे अच्छी जगहों में ये पैलेस शामिल है। ये पैलेस सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। 

उज्जैन का काल भैरव मंदिर (Shree Kaal Bhairav Mandir)

उज्जैन में काल भैरव मंदिर हिंदूओं के काफी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। प्राचीन हिंदू संस्कृति का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। भगवान शिव के उग्र रूप के रूप में काल भैरव का यह प्रसिद्ध मंदिर उज्जैन में है। यहां पर हर साल सैकड़ों की तादात में भक्तों का तातां लगा रहता है।

डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वाटर पार्क (WWF-Water Park Resorts)

उज्जैन में मंदिरों से हटकर रोमांटिक और रोमांचक जगहों में वाटर पार्क घूमने की सबसे बेस्ट जगहों में से है। बच्चों को इस वाटर पार्क में बहुत ही आनंद आता है। खेल-कूद के लिए अच्छा समय यहां पर बिता सकते हैं।

भर्तहरी केव (Bhartrihari caves)

उज्जैन के फेमस पर्यटक स्थलों में इस भर्तहरी गुफा का नाम सबसे भी शामिल है। ये प्रसिद्ध गुफा शिप्रा नदी के तट पर है। ऐसा माना जाता है कि यहां राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तहरी ने अपने आरामदायक जिंदगी और सुख-दुख संस्कारित रिश्ते नाते का मोह त्याग कर यहां ध्यान साधना की थी। राजा विक्रमादित्य के भाई के नाम के ऊपर ही इस गुफा का नाम भर्तहरी दिया गया।

वेधशाला और जंतर मंतर (Jantar Mantar)

उज्जैन में घूमने की जगह और पर्यटक स्थलों में वेधशाला और जंतर-मंतर खगोलीय पिंडों के लिए फेमस है। का नाम भी शामिल है। इस वेधशाला का निर्माण सवाई जयसिंह ने 18वीं शताब्दी में किया था। जंतर मंतर के माध्यम से खगोलीय पिंडों की स्थिति की गणना की गई थी।

उज्जैन का गोमती कुंड (Gomati-Kund)

घूमने की बेस्ट जगहों में उज्जैन में गोमती कुंड सबसे ज्यादा अच्छे ऑप्शन में है। गोमती कुंड एक बहुत बड़ा तालाब है।

चिंतामन गणेश मंदिर (Shri Chintaman Ganesh Temple)

उज्जैन में भगवान गणेश को समर्पित मंदिर है। यहां शिप्रा नदी के किनारे कई सालों पुराने इस मंदिर की बहुत मान्यता है। भगवान गणेश का ये एक बहुत चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु आते है।

रिद्धि सिद्धि मंदिर (Riddhi-Siddhi-Mandir)

उज्जैन में रिद्धि सिद्धि मंदिर विश्व में सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Ujjain Me Ghumne ki Jagah: उज्जैन महाकाल में नगरी में मिलेगा दिल का सच्चा सुकून, इन जगहों पर जाना न भूलें

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×