Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lauki Juice: खाली पेट लौकी का जूस पीने से शरीर को होते हैं कई फायदे

Lauki Juice Benefits: हरी सब्जियों (Green Vegetables) में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं। अक्सर हम सभी हरी सब्जियों को सलाद, स्मूदी, चाट, जूस के तौर पर लेना पसंद करते हैं। लौकी का जूस का सेवन भी ज्यादातर लोग करते हैं। लौकी का जूस शरीर को बीमारियों से बचाता है। अगर लौकी का जूस का सेवन खाली पेट की जाएं तो यह कई गुणा ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खाली पेट लौकी का जूस पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे

वजन कंट्रोल

वजन घटाने (Weight Loss) की सोच रहे तो लौकी का जूस का सेवन करना शुरू कर दें। लौकी के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट और 98% पानी होता है। जो शरीर को वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए वजन कम करने के लिए लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

दिल को रखें स्वस्थ

लौकी का जूस दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लौकी में विटामिन बी और फाइबर होता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। नियमित तौर पर लौकी का जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी समस्या कम होती है।

ग्लोइंग स्किन 

स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लौकी काफी मददगार होता है। लौकी के जूस का सेवन त्वचा को एक्ने और पिंपल्स फ्री रखता है। अगर रोज लौकी के जूस का सेवन किया जाए तो त्वचा धीरे-धीरे ग्लोइंग भी बनता है। लौकी का जूस त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है, जो गंदगी और धूल को दूर रखता है। जिससे स्किन ग्लो (Skin Glow) करने लगता है।

हड्डियों को मजबूत बनाना

लौकी के जूस का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। लौकी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक के गुण हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लौकी को अपनी डाइट में जूस और सब्जियों के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। हड्डी से जुड़ी समस्या में लौकी का सेवन करने से काफी फायलौकी का जूस का सेवन भी ज्यादातर लोग करते हैं।  






This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Lauki Juice: खाली पेट लौकी का जूस पीने से शरीर को होते हैं कई फायदे

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×