Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने की काजल के साथ खूब मस्ती,बोले तोहरा अखियां के कजरा झगड़ा करा देले बा

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अब किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। वहीँ अब उनका एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल ने खुद गाया है साथ ही उनके सुर से सुर मिला रहीं हैं शिल्पी राज। गाने के बोल हैं 'तोहरा अखियां के कजरा झगड़ा करा देले बा' (Tohra Akhiya Ke Kajra Jhagra Kara Dele Ba) फिलहाल गाने को फैंस एक बार फिर जमकर देख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना 'तोहरा अखियां के कजरा झगड़ा करा देले बा' यूट्यूब पर काफी ज़्यादा देखा जा रहा है। गाने को रिलीज़ हुए भले ही काफी समय हो गया हो लेकिन इसे आज भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक इस गाने को 123,011,042 बार देखा जा चुका है। गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने काफी ख़ूबसूरती के साथ गाया है। आप भी सुनिए ये गाना। साथ ही इसको काफी अच्छी तरह से फिल्माया भी गया है।

सोशल मीडिया पर खेसारी के इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये एक बार फिर ट्रेंड करने लगा है। खेसारी लाल की सिंगिंग एक्टिंग और डांस सभी के लोग कायल हैं और वो जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वो हिट हो ही जाता है। ऐसा ही कुछ जादू है इस गाने में भी जो उनके फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। फिलहाल इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप (Akhilesh Kashyap) ने लिखे हैं।

खेसारी इस गाने में काफी गज़ब का डांस करते नज़र आ रहे हैं। लोग खेसारी के गाने और डांस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। गाने को देखने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस वीडियो को लाइक और साथ ही साथ खूब कमैंट्स भी कर रहे हैं। सभी खेसारी की तारीफ किये बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने की काजल के साथ खूब मस्ती,बोले तोहरा अखियां के कजरा झगड़ा करा देले बा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×