Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lucknow Rain: लखनऊ के हजरतगंज में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Lucknow Rain: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्री मॉनसून बारिश (Rain In Lucknow) का अनुमान जताया है। आईएमडी की यह भविष्यवाणी आज लखनऊ (Lucknow) में सच होती दिखी। राजधानी के हजरतगंज इलाके (Hazratganj) में शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश हुई है। कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से हलकान लोगों को शुक्रवार शाम हुई जोरदार बारिश से काफी हद तक राहत मिली है। भारी बारिश के बाद लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मौसम (Lucknow Weather) सुहावना हो गया है।

लखनऊ में झमाझम हुई बारिश (Heavy Rain In Lucknow)

लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लखनऊवासी बारिश की राह देख रहे थे। शुक्रवार शाम उनकी ये मनोकामना पूरी हो गई। काली घटाओं ने लखनऊ के मौसम को खुशनुमा कर दिया और शहर में झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश का लोग लुत्फ उठाते नजर आए।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)


(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

लोग सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अपने घरों से बाहर और छत पर नजर आ रहे हैं।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

गर्मी से मिली राहत

जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि इसबार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। मार्च के महीने में ही देश के कई हिस्सों में पारा आश्चर्यजनक रूप से 40 और उसके पार जाने लगा था।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

उत्तर प्रदेश भी इससे भिन्न नहीं था, यहां पर प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल था। लखनऊवासी भी इन समस्याओं से जूझ रहे थे। यहां पारा लगातार 40 को पार कर रहा था।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

लोग बड़ी बेसब्री से बारिश के बौछारों का इंतजार कर रहे थे। भारी बारिश के बाद अब लखनऊ के तापमान में कमी आई है और मौसम सुहावना हुआ है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Lucknow Rain: लखनऊ के हजरतगंज में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×