Kanika Kapoor Wedding Reception : कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की शादी की तस्वीरों ने जहाँ सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करना शुरू कर दिया था वहीँ अब उनके रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
Related Articles
बेबी डॉल गाने से फेमस हुई सिंगर कनिका कपूर ने NRI बिज़नेसमैन गौतम Hathiramani से कुछ दिन पहले शादी की है अब उनके रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। जिसमे कनिका ने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा चोली पहना हुआ है जिसमे उनका लुक कमाल का नज़र आ रहा है। कपल का रिसेप्शन काफी ग्रैंड तरह से हुआ। आइये देखते हैं सिंगर के रिसेप्शन की कुछ झलकियां।
कनिका के रिसेप्शन की पार्टी लंदन में ही हुई। जहाँ म्यूजिक वर्ल्ड से कनिका के कई दोस्त भी शामिल हुए। तस्वीरों में कनिका से आप नज़र नहीं हटा पाएंगे उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो है जो आपको साफ़ दिखाई पड़ेगा। कनिका अपनी रिसेप्शन पार्टी में दो लुक में नज़र आई पहले उन्होंने सिल्वर कलर का लहंगा पहना उसके बाद उन्होंने रेड लहंगा पहना। सिल्वर लहंगे में कनिका एक बार फिर काफी खूबसूरत दिखीं वहीँ थोड़ी देर बाद उन्होंने रेड लहंगे के साथ रिसेप्शन पार्टी में एंट्री करी।
View this post on Instagram
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सिंगर्स भी आये जिनमे मनमीत सिंह, गुरु रंधावा, शेखर Ravjiani ने शिरकत करी। सभी ने कनिका के साथ खूब मस्ती करी। इस दौरान कनिका ने खुलकर डांस किया साथ ही अपने दोस्तों को भी डांस करने को बोलतीं नज़र आईं।कनिका कपूर अपने सिंगिंग टैलेंट से काफी मशहूर हैं साथ ही उनकी शादी भी काफी ग्रैंड वेडिंग के तौर में सामने आई है। अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में कनिका ने अपने दोस्तों के साथ फिल्म वॉर के गाने 'घुंघरू टूट गए' पर परफॉर्म किया। रिसेप्शन के इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
कनिका का रिसेप्शन लुक भी उनकी शादी की तरह कमाल का था। उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत डिज़ाइनर लहंगा पहना था जिसमे उन्होंने ग्रीन एमराल्ड नेकपीस, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट का कॉम्बिनेशन किया था। साथ ही कनिका ने अपनी बालों को खोला हुआ था उनका मेकअप भी बेहद प्यारा था जिसमे वो एक परफेक्ट न्यूली वेडेड ब्राइड दिखीं। कनिका कपूर ने अपने बेटे के साथ भी डांस किया साथ ही पति गौतम के साथ वो बेबी डॉल गाने पर भी वो खूब थिरकी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कनिका की ये दूसरी शादी है उनकी पहली शादी बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। लेकिन दोनों का तलाक साल 2012 में हो गया था। कनिका के अपनी पहली शादी से तीन बच्चे हैं।