Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Meerut: मुठभेड़ में मारे गए मेरठ के दो इनामी गौ तस्कर, असम पुलिस को मिली सफलता

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) के दो गौ तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान को असम पुलिस (Assam Police) ने तब एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जब वह पुलिस से छूटकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पर दो लाख रुपये का इनाम था। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस ने सात दिन के रिमांड (Remand) पर लिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह असम पुलिस उनको कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान अकबर और उसके भाई ने फरार होने की कोशिश की। इस पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा अकबर बंजारा औद उसका भाई सलमान पर असम पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस अपने साथ असम ले गई थी। दोनों के खिलाफ मेरठ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गो मांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था।

संपत्ति की जब्तीकरण की तैयारी

फलावदा थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि असम में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो लाख के इनामी गो-तस्कर अकबर बंजारा फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में परिवार के साथ करीब 15 साल से रह रहा था। अकबर अंतरराज्जीय गो-तस्कर था और असम पुलिस ने कई बार उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस द्वारा दो कारें सीज की गई थीं।

यही नहीं पुलिस अवैध कारोबार से अर्जित की गई उसकी संपत्ति चिह्नित कर जब्तीकरण की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने आयकर विभाग को भी चिट्ठी लिखी है ताकि उसकी संपत्ति की जांच कराई जा सके। पुलिस ने बताया कि अकबर बंजारा असम से बंगलादेश में गोमांस सप्लाई करता था। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Meerut: मुठभेड़ में मारे गए मेरठ के दो इनामी गौ तस्कर, असम पुलिस को मिली सफलता

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×