Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Moradabad: रविवार को RSS ने मनायी हेडगेवार की जयंती, निकाले 16 पथ संचलन

Moradabad Latest News: आज यानी रविवार को मुरादाबाद में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Keshav Baliram Hedgewar) की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अंबिका इंटर कॉलेज (Ambika Prasad Inter College) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा का पथ संचलन निकलने से पूर्व स्वयंसेवकों को संबोधित किया गया। सभा में वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि RSS के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जन्मजात देश भक्त थे। छोटी कक्षा में पढ़ते हुए महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाई यह कहते हुए कूड़ेदान में डाल दी कि जो हमें गुलाम बना रहा है, उनकी मिठाई हम कैसे खा सकते हैं। उन्होंने बचपन से ही नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त की।

कक्षा में विद्यालय निरीक्षण के समय शिक्षक महोदय कक्षा में पहुंचे हेडगेवार ने योजना बनाई थी कि वंदे मातरम से निरीक्षक का स्वागत किया जाएगा। निरीक्षक महोदय का वंदे मातरम से स्वागत किया गया और उन्हें निकाल दिया गया। वंदे मातरम का उद्घोष के बाद निरीक्षण कार्य बंद कर दिया। जिसके बाद में जांच हुई तथा जानकारी हुई कि बालक केशव ने ऐसी योजना बनाई थी। उनका नाम विद्यालय से काट दिया गया।

दूसरी जगह पढ़ने के लिए परिवार वालों ने व्यवस्था की इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करके डॉक्टरी के लिए कोलकाता चुना। कुकू उन दिनों कोलकाता के अंदर क्रांतिकारियों का केंद्र माना जाता था। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में मोहिते का बाड़ा नामक स्थान पर शाखा लगाई और स्वयंसेवकों का व्यक्ति निर्माण शुरू किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि हेगडेवार ने अपना जीवन भारत वर्ष के उत्थान में बिताया। हेगडेवार ऐसे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अपने समस्त पूंजी देश के उत्थान में लगाई। परंतु हम अफसोस ही कर सकते हैं कि आज तक हमारे कोर्स में हेगडेवार के जीवन के बारे कुछ नहीं पढ़ाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों पर समाज के बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया।

आरएसएस पथ संचलन (फोटो- न्यूजट्रैक)

मुरादाबाद में RSS ने निकाले 16 पथ संचलन

मुरादाबाद महानगर में आरएसएस ने 16 पथ संचलन निकाले और हर संचलन में पुष्प वर्षा कर समाज ने अभूतपूर्व स्वागत किया। संचलन का विशेष आकर्षण 2 वर्षीय इवान जैन, उनके पिता नमन जैन एवं उनके पिता पवन जैन सहित तीन पीढ़ियां एक साथ उपस्थित थी। भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा आरएसएस के प्रमुख उत्सव में से एक उत्सव है। इस अवसर पर महानगर में 16 नगरों में अलग-अलग पथ संचलन के कार्यक्रम हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा पूरे पूरे विश्व में जितने भी कैलेंडर हैं, सबसे ज्यादा प्रमाणिक और वैज्ञानिक कालगणना केवल भारतीय पंचांग के द्वारा ही की जा सकती है। विश्व का कोई भी कैलेंडर यह नहीं बता सकता कि किस दिन चंद्र ग्रहण या किस दिन सूर्य ग्रहण होगा। पूरी भारतीय संस्कृति वैज्ञानिक और प्रमाणिक है। अंग्रेजों की सरकार में एक योजना के तहत लॉर्ड मैकाले ने अट्ठारह सौ पचास में एक सर्वे कराया, जिसमें उत्तर भारत में 97% साक्षरता एवं दक्षिण भारत में 100% साक्षरता की रिपोर्ट आई।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

लार्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा पद्धति का अध्ययन किया तो पता लगा कि भारत में 732000 गुरुकुल हैं, जिनमें 18 विषयों की वर्तमान हायर एजुकेशन की शिक्षा दी जाती है। उस समय देश के अंदर 750000 गांव के यानी लगभग एक गांव में एक गुरुकुल का औसत था। लार्ड मैकाले ने इन सभी गुरुकुलों को अवैध घोषित कर दिया और 1858 में इंडियन एजुकेशन एक्ट लागू कर उनको बंद करवा दिया। और अंग्रेजी शिक्षा को कानूनी घोषित किया गया। बताने का आशय यह है कि किस प्रकार एक योजना के तहत कि हमारी संस्कृति को नष्ट कर दिया गया और भारतीय शिक्षा नीति को समाप्त कर दिया गया।

यह अवसर है कि हम अपनी संस्कृति पर गर्व करें और इसको हर घर-घर में पहुंचाएं आज का दिन सृष्टि की रचना का प्रथम दिन माना जाता है। इसके अतिरिक्त चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से अन्य प्रसंग भी जुड़े हैं। आज ही के दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। आज ही के दिन धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ। संत झूलेलाल की जयंती, विक्रम संवत का शुभारंभ, गुरु अंगद देव का प्रकट उत्सव, आर्य समाज की स्थापना, संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिन सहित अनेक ऐसे प्रसंग है आज का यह उत्सव पूरे देश में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। इस अवसर पर युवाओं का आह्वान कि वह अपनी संस्कृति पर गर्व करें और प्रत्येक घर में अपनी संस्कृति को पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुगंध, विभाग प्रचारक वतन कुमार, विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन, महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, महानगर प्रचारक विवेक कुमार, संदीप सिंघल, विनय कौशिक एडवोकेट, देवेश सिंह, नवल वार्ष्णेय, अनिल कुमार, आलोक गुप्ता, पीतांबर सिंह विश्वजीत सिंह एडवोकेट, उम्मेद राजपुरोहित, विवेक गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल सौरभ गर्ग, नमन जैन, इवान जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Moradabad: रविवार को RSS ने मनायी हेडगेवार की जयंती, निकाले 16 पथ संचलन

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×