Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Weather Today : होली से पहले इन राज्यों में झुलसाने लगी गर्मी, मुंबई-गुजरात में चलेगी लू

Weather Today 15 March 2022 : देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने से दिन में जहां चटख धूप हो रही है, तो रात में पारा गिर रहा है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही, अन्य राज्यों में भी लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार को इस मौसम का सबसे गर्म (Heat Wave) दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। IMD की मानें तो 'दिल्ली का तापमान होली तक तक 37 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। हालांकि, पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलने के कारण स्थिति में कुछ बदलाव होगा। आज 15 मार्च को दिल्ली के तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक चला जाएगा। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों जिनमें मुंबई, ठाणे, उत्तरी कोंकण तथा रायगढ़ में लू की चेतावनी और 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि, उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आने का सिलसिला जारी है, हालांकि उनका रास्ता थोड़ा बदला है। 15 मार्च को गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बादल कश्मीर और लद्दाख के ऊपर भी बने रहेंगे। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। हिमाचल में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल : उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बहराइच, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, इन सभी क्षेत्रों में हवा का रुख पश्चिमी दिशा की तरफ से तेज रहेंगी। 30 किमी. प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चलेंगी। राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में लू जैसे हालात बन रहे हैं। गुजरात में अधिकतम जगहों पर 35 से 40 डिग्री के बीच है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी अब तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है। दखिन में कोच्चि, मदुरई, कन्याकुमारी में बंगाल की खाड़ी पर बने सर्कुलेशन की वजह से हल्की वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Weather Today : होली से पहले इन राज्यों में झुलसाने लगी गर्मी, मुंबई-गुजरात में चलेगी लू

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×