Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Allu Arjun And Ram Charan: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के इन दो भाईयों के पास है अरबों की संपत्ति, जाने इनकी निजी संपत्ति के बारे में

Allu Arjun And Ram Charan: बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि तेलुगु फिल्म उद्योग पर राज करने वाले दो दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन और राम चरण असल जिंदगी में भाई हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राम चरण की मां सुरेखा कोनिडाला भाई - बहन हैं। इस रिश्ते से अल्लू अर्जुन ममेरे भाई हैं राम चरण के। अल्लू अर्जुन ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी है। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में वैकुंठपुरमलो (Ala Vaikunta Puram), सरराइनोडू (Sarrainodu), DJ- दुव्वाडा जगन्नाधाम (DJ- Duvvada Jagannadham), रेस गुर्रम (Race Gurram), S/o सत्यमूर्ति (S/o Satyamurthy का नाम शामिल है।

राम चरण और अल्लू ' येवदु' में एकसाथ पर्दे पर दिखाई दिए थें

वहीं उनके भाई अभिनेता राम चरण की बात करें, तो फिल्म येवदु (Yevadu),मगधीरा (Magadheera) , ध्रुव (Dhruv), नायक (Nayak) और राचा ( Racha) उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल है। राम चरण और अल्लू अर्जुन फिल्म ' येवदु' में एकसाथ पर्दे पर दिखाई दिए थें। तेलुगु फिल्म उद्योग के इन दोनों भाईयों के पास कुल मिलाकर अरबों की संपत्ति है। अभिनेता अल्लू अर्जुन की कुल कमाई 354 करोड़ है। वो दक्षिण फिल्म उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अल्लू अर्जुन की प्रति फिल्म फीस 12 से 15 करोड़ है।

100 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आय कई ब्रांडों के विज्ञापन पर भी निर्भर करती है। वो प्रति ब्रांड विज्ञापन के लिए 1.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनका हैदराबाद में एक नाइट क्लब है। टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक बंगला है। इस आलीशान घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन के पास पूरी तरह से लग्जरी वैनिटी वैन भी है और वैन की कीमत 7 करोड़ है। अल्लू अर्जुन को महंगी और लग्जरी कारें पसंद हैं। आइए जानते हैं उन कारों के कलेक्शन के बारे में।

1.वोल्वो एक्ससी 90 टी8: इस कार की कीमत भारत में 1.31 करोड़ रुपये है।

2. मर्सिडीज-बेंज जीएलई 350 डी : इस कार की कीमत भारत में 77.82 लाख है।

3. Hummer H2: इस कार की कीमत 75 लाख है।

4. जगुआर एक्सजे एल: इस कार की कीमत भारत में 1.11 करोड़ है।

5. रेंज रोवर वोग: यह कार उन्होंने 2.13 करोड़ रुपए में खरीदी।

अभिनेता राम चरण की कुल संपत्ति के बारे में जाने

रामचरण (Ram Charan) तेलुगु फिल्म उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। राम चरण की कुल संपत्ति लगभग 180 मिलियन डॉलर है। अगर हम इसे भारतीय रुपये में बदल दें तो यह 1300 करोड़ से अधिक हो सकता है। रामचरण की कमाई का प्रमुख स्रोत उनके व्यवसाय, फिल्मों के ब्रांड एंडोर्समेंट, पेड प्रमोशन और उनके प्रोडक्शन हाउस से हैं। उन्होंने अपना पैसा रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया था।

राम चरण ट्रूजेट नामक एयरलाइंस के मालिक हैं

इसके अलावा राम चरण टर्बो मेघा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं। इसे ट्रूजेट एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है। राम चरण तेलुगु फिल्म उद्योग के सबसे अमीर अभिनेता हैं। वो पोलो टीम के भी मालिक हैं जिसका नाम राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब है। वो मां टीवी के निदेशक मंडल के सदस्य भी थे। वो बाधा दौड़ श्रृंखला डेविल्स सर्किट के सह-मालिक और प्रवक्ता भी थे। राम चरण हैदराबाद, तेलंगाना में जुबली हिल्स में रहते हैं। इस घर की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है। राम चरण को महंगे कारों का खूब शौक है। आइए जानते हैं उनके कार के कलेक्शन के बारे में।

1.एस्ट्रोन मार्टिन विंटेज एस: इस कार की कीमत भारत में 3.20 करोड़ रुपए है।

2. रेंज रोवर वोग: इस कार की कीमत भारत में 2.75 करोड़ रुपए है।

3. मर्सिडीज बेंज जीएलई 450 एएमजी कूपे: इस कार की कीमत भारत में 90 लाख रुपए है।

4. ऑडी क्यू7: इस कार की कीमत 70 लाख रुपए है।

5. मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350 डी: इस कार की कीमत 95 लाख रुपए है।

6. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज: इस कार की कीमत 1.75 करोड़ रुपए है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Allu Arjun And Ram Charan: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के इन दो भाईयों के पास है अरबों की संपत्ति, जाने इनकी निजी संपत्ति के बारे में

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×