Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Live In Relationship In Hindi: क्या आप भी लिव इन रिलेशनशिप में हैं, तो जरूरी है सावधानी

Live In Relationship In Hindi: पिछले कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप(Live In Relationship) युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। एक समय ऐसा था जब इस तरह के संबंधों पर लोग खुलकर बात करना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन आज लोग खुलकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लिव इन रिलेशनशिप में लोग दो प्रकार से रहते हैं। पहली श्रेणी वह है जिसमें लोग एक दूसरे को जान समझ के शादी का फैसला ले लेते हैं। वहीं दूसरी श्रेणी वाले लोग सिर्फ मनोरंजन या फिर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक दूसरे के साथ रहते हैं।

शादी के पहले अगर पार्टनर को अच्छी तरह समझा न जाए तो आगे चलकर मुश्किल हो सकती हैं, इसलिए कुछ युवा लिव-इन रिलेशनशिप की ओर बढ़ रहे हैं। लिव इन रिलेशनशिप के जहां कुछ फायदे हैं(Live In Relationship Ke Fayde) , वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानें लिव इन रिलेशन के फायदे और नुकसान-

युवाओं में बढ़ रहा है लिव इन रिलेशनशिप का क्रेज pic(social media)

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के फायदे(Benefits of live in relationship)

- लिव-इन रिलेशनशिप में धोखा, बेवफाई और व्यभिचार की आशंका कम होती है।

- लिव-इन में रहने से रिश्ते को समझने में काफी आसानी हो जाती है।

- अगर पार्टनर का साथ पसंद न हो तो आप आसनी से अलग हो सकते हैं, जो कि तलाक से बेहतर ऑप्शन है।

- इस रिश्ते में रहते-रहते आप विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।

- पार्टनर्स अपनी जिम्मेदारियां बिना किसी प्रेशर के निभाते हैं।

- इस रिलेशन में पार्टनर खुद पर डिपेंड रहते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप के नुकसान(Disadvantages of live in relationship)

- पार्टनर के छोड़ देने का डर मन में हमेशा बना रहता है।

- लिव इन रिलेशनशिप में आप परिवार की खुशी का मजा नहीं ले सकते।

- कभी कभी ये रिलेशन बोझ लगने लगता है, क्योंकि इस रिश्ते में आप दोंनों ही रहते हैं।

- पार्टनर द्वारा दबाव व प्रेशर बनाना।

- खुद को मजबूत करना जब पार्टनर साथ छोड़ दे।

- लिव-इन रिलेशनशिप में अगर आपके बीच फिजिकल रिलेशनशिप हो गए और शादी न हुई तो यह परेशानी की सबसे बड़ी वजह बन जाती है।

- इस तरह के रिलेशन के सक्सेज न होने पर लड़कियों को दूसरे रिश्ते को अपनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

लिव इन रिलेशनशिप पर कानून (law on live in relationship)

- लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दोनों को पति-पत्नी के तौर पर रहना होगा।

- जो भी इस रिलेशन में रहना चाहते हैं उनकी उम्र शादी के लिए कानून के द्वारा तय उम्र के बराबर या अधिक होनी चाहिए।

- दोनों ही अविवाहित होने चाहिए।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Live In Relationship In Hindi: क्या आप भी लिव इन रिलेशनशिप में हैं, तो जरूरी है सावधानी

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×