Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'ई तोहरा होठ के नरमी' में यश कुमार और पूनम दुबे ने किया रोमांस, देखिए Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार यश कुमार (Yash Kumar) अपने एक्टिंग के दम पर सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी गाना 'ई तोहरा होठ के नरमी' (Ee Tohra Hoth Ke Narmi) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में यश कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) नजर आ रही है। ये दोनों स्टार इस गाने में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग 'ई तोहरा होठ के नरमी' युवाओं को पागल कर रहा है। इस गाने में एक्टर यश कुमार कई जगह रोमांटिक सीन देते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पूनम दुबें पिंक साड़ी में कमाल की लग रही हैं। यश कुमार और पूनम की कैमेस्ट्री इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। वहीं इस गाने को अब तक दस लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि यह गाना फिल्म 'पारो' का है। इस फिल्म में यश कुमार और पूनम दुब इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं भोजपुरी गाना 'ई तोहरा होठ के नरमी' के लिरिक्स लिखा है संतोष पुरी ने। और इसके साथ ही म्यूजिक डायरेक्टर है मधुकर आनंद। जबकि वीडियो डायरेक्ट है नीलमणि सिंह और पीआरओ है रंजन सर्वेश। वहीं इस गाने को गया है अविक दोजान और प्रियंका सिंह ने।

बता दें कि हाल ही में यश कुमार की भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' (Thoda Gussa Thoda Pyaar) का ट्रेलर जी म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च हुआ था। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में अभिनेत्री निधि झा और अभिनेता यश कुमार नजर आए। इस फिल्म में निधि झा, राधिका तिवारी का रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर यश कुमार, रास बिहारी का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें रास बिहारी यानी यश कुमार मकान मालिक के भूमिका में है। वहीं पर राधिका तिवारी यानी निधि झा रास बिहारी के मकान में किरायदार हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'ई तोहरा होठ के नरमी' में यश कुमार और पूनम दुबे ने किया रोमांस, देखिए Video

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×