Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

BJP पदाधिकारियों में उत्साह: जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए भरी हुंकार, कही ये बात

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारे लिए सत्ता सामाजिक परिवर्तन के साथ गरीब, किसान, मजदूर के आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक उत्थान का माध्यम मात्र है। उन्होंने नवगठित प्रदेश की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करके संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ की गतिविधियों और आगे बढ़ाने का काम भी करना है।

पूरे देश में सबसे अधिक सक्रिय सदस्य यूपी से- नड्डा

पार्टी पदाधिकारियों से नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है। पूरे देश में पार्टी के सबसे अधिक सक्रिय सदस्य तथा साधारण सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान विश्व में बढ़ा है। देश सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। उन्होने प्रदेश की योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की प्रंशसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल है।

ये भी पढ़ें-   बंगाल में BJP ने की रैली, कोरोना पर दिलीप घोष ने किया ऐसा दावा, बवाल मचना तय

नड्डा ने कहा चुनाव तैयारियों में जुटे पदाधिकारी (फोटो. ट्वीटर)

इसके साथ ही प्रदेश सरकार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का समायोजन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान का संकल्प लिया। आत्मनिर्भर भारत उत्तर प्रदेश के किसान, कामगार, आदिवासियों के लिए स्वालम्बन का अवसर है। उन्होंने आईटी क्षेत्र के लिए कई सुझाव दिये। उन्होने सांसद, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों का कंटैट भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने का सुझाव दिया।

भाजपा राजनीतिक दल नहीं कार्यकर्ताओं की एक टीम है- सीएम योगी

चुनाव तैयारियों में जुटे पदाधिकारी (फोटो. ट्वीटर)

ये भी पढ़ें-   खाताधारकों की बल्ले-बल्ले: इन बैंकों ने दी बड़ी सौगात, अब मिलेगा ये फायदा

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब बात आती है तो जनसामान्य के मन में यह विचार आता है कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण व सेवाभाव का एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्यकर्ताओं की टीम है जो परिवार के रूप में कार्य करती है। उस प्रकार का एक दृश्य हर एक मन में स्वतः देखने को मिलता है।

चुनाव तैयारियों में जुटे पदाधिकारी (फोटो. ट्वीटर)

ये भी पढ़ें-   ऑनलाइन क्लासेज में बच्चों के पापा की अश्लीलता, टीचर्स से करते हैं छेड़खानी

हमें यह संस्कार डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी, श्रद्धेय अटल जी से मिले और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के सानिध्य में जो भी वर्तमान में नेतृत्व व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इस पर चलने वाला भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपने आप में गौरव की अनूभूति करता है।

बीजेपी के लिए कार्य करना राष्ट्र गौरव की अनुभूति

चुनाव तैयारियों में जुटे पदाधिकारी (फोटो. ट्वीटर)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वाभाविक रुप से जब एक ओर भारत अपनी मजबूत पकड़ के साथ दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन स्थितियों में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें भारत की प्रगति, भारत की समृद्धि व भारत का वह विराट स्वरूप जो दुनिया को मार्गदर्शन देने की स्थिति में वह अच्छा नहीं लग रहा है। उन स्थितियों में उनके द्वारा जो व्यक्तिगत टिप्णियां की जाती हैं। जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर इस विराट स्वरुप को तमाम तरीकों से जो तोड़ने के कुत्सित चेष्टाए होती हैं।

ये भी पढ़ें-   कंगना के पास पैसे नहीं: टूटे ऑफिस की नहीं होगी मरम्मत, ऐसे करेंगी काम

हरेक पार्टी के कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी को इससे सावधान होना होगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए है पदाधिकारी व कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए हम सब को यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का मतलब राष्ट्र गौरव की अनूभूति के लिए कार्य करने वाला एक कार्यकर्ता है और राष्ट्र गौरव की अनुभूति राष्ट्रधर्म के लिए कार्य करने के लिए गौरव का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है और जनता के बीच तक पहुंचाती है।

The post BJP पदाधिकारियों में उत्साह: जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए भरी हुंकार, कही ये बात appeared first on Newstrack.



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

BJP पदाधिकारियों में उत्साह: जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए भरी हुंकार, कही ये बात

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×