नई दिल्ली: भारत और चीनी सेना के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव अब और भी गहरा चुका है। सोमवार को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में हमारे देश ने भारतीय सेना के 20 सैनिक खो दिए। ऐसे स्थिति कई दशकों बाद बनी है। बीते पांच दशकों में दोनों सेनाओं में हुए ये सबसे बड़ी झड़प है।
Related Articles
यह भी पढ़ें: किरदार ऐसा कि दुश्मन भी तारीफ करने मजबूर हो गए # रानी लक्ष्मीबाई
शी जिनपिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर छिड़ा युद्ध
इस हिंसक झड़प में 20 जवानों के शहीद होने पर भारतीयों में काफी आक्रोश भरा हुआ है। हर कोई चीन के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहा है। इस बीच ट्विटर पर यूजर्स ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। ट्विटर पर छिड़ी इस जंग में लोगों का हथियार बना है #WinnieThePooh. जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि इस प्यारे पूह का चीन से क्या लेना देना है। दरअसल, चीन WinnieThePooh से नफरत करता है।
यह भी पढ़ें: तेल की दरों में उछाल से उद्योगों पर दोहरी मार, बढ़ेगी उत्पाद लागत
यहां से शुरू हुआ था मामला
ये तब से शुरू हुआ था, जब सला 2013 में शी जिनपिंग अमेरिका यात्रा पर गए हुए थे। तब उनकी एक तस्वीर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ खूब वायरल हुई। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो पर मीम्स बनाने शुरू कर दिए। दरअसल, अपने मीम्स में लोग जिनपिंग की तुलना पूह से कर रहे थे। साथ ही कई यूजर्स ने जिनपिंग और बराक ओबामा की तस्वीर को विनी द पूह सीरीज के उस दृश्य से कम्पेयर किया, जहां विनी और टाइगर साथ में चल रहे हैं।
China banned Winnie the Pooh after Xi was compared to him
Chinese depend on overt display of strength coz they know they're hollow within. pic.twitter.com/5Fp3JVoLSx— Vinayak (@vinayak_jain) August 22, 2017
यह भी पढ़ें: धोखेबाज चीन: 45 साल बाद दोहराई अपनी हरकत, शोक में है पूरा देश
जिनपिंग और आबे की तस्वीर के साथ भी हुआ ऐसा
यहीं नहीं इसके बाद भी ये कारवां जारी रहा। इसके बाद जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया। लेकिन इस बार आबे टाइगर नहीं बल्कि ईयोरे जो कि एक कार्टून गधा बना दिए गए।
It’s 2019, there’re still people unaware banned Winnie the Pooh meme on Chinese social media. Doing my part to educate… pic.twitter.com/0ZVEC89aOf
— Carl Zha (@CarlZha) January 10, 2019
चीन ने पूह को किया बैन
ज्यादातर ब्लॉगर विनी द पूह का इस्तेमाल चीनी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के लिए कर रहे थे। जिसके बाद अपनी इमेज पर हमले के तौर पर इसे देखते हुए जिनपिंग ने ना सिर्फ चीनी मीडिया बल्कि चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसके यूज करने पर बैन लगा दिया। यहीं नहीं चीन ने साल 2018 में क्रिस्टोफर रॉबिन की पूह पर बनी एक फिल्म को भी बैन कर दिया था।
चलिए आपको दिखाते हैं कुछ मीम्स की झलक-
Hey there! China.
Remember something? #winniethepooh #China pic.twitter.com/OdtGdQpiiT— Divyaa Tamaskar (@imDi23) June 17, 2020
Is it just me or do global leaders answering to the name Winnie seem especially rapacious, unprincipled, insecure & blood thirsty?
First Winnie Churchill & now#WinnieThePooh
Please (Jin)Ping your thoughts!! pic.twitter.com/sTMydopBzd
— Amitabh D Sinha (@amitdsinha) June 17, 2020
is everything alright with #winniethePooh
— Ashish Pundir (@itsPundirAshish) June 17, 2020
यह भी पढ़ें: संकट में पाकिस्तान सरकार, अब इस बला को कैसे रोकेंगे इमरान
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
The post लोगों ने जिनपिंग का ऐसे लिया मजा, इस चीज से की तुलना appeared first on Newstrack.