Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बुरा फंसे सुनील ग्रोवर: इन पर लगे ये आरोप, फैंस ने बोला चोर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आजकल काफी चर्चाओं में चल रहे है। दरअसल इस लॉकडाउन के चक्कर में वह घर में ही आराम फरमा रहे है और घर में ही आराम फरमाते फरमाते सुनील सोशल मीडिया में ढेरों जोक्स और मीम्स शेयर करके फैन्स को एंटरटेन कर रहे है |

उनके फैन्स भी इसका खूब लुफ्त उठा रहे है। उनके ज्यादातर जोक्स कोरोना वायरस या लॉकडाउन के माहौल पर आधारित रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक और जोक कोविड-19 पर शेयर किया जो उनके लिए दिक्कत का सबब बन गया।

भारत-चीन के सैन्य अधिकारी यहां कर रहे सीक्रेट मीटिंग, दुनिया भर की टिकी निगाहें

क्या है पूरी बात

सुनील ने एक जोक को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि वह इस बार कोरोना वायरस के चलते समर वैकेशन में अपनी स्विजरलैंड ट्रिप पर नहीं जा पा रहे हैं। वरना हर बार तो वो पैसों की कमी के चलते नहीं जा पाते थे। सुनील का ये जोक लोगों को काफी फनी लगा लेकिन साथ ही कई ट्विटर यूजर्स ने इस जोक के ऑरिजनल होने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

इनमे से एक यूजर ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें यही चुटकुला 4 जून को लिखा गया था। ट्वीट में यूजर ने लिखा, लेकिन ये हो चुका हैं। इसपर एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि आपको डबल ब्लू टिक दिया जाएगा। इस तरह सुनील के ट्वीट पर जवाबों की झड़ी लग गई जिसमें पूरा डिस्कशन इस बात पर शुरू हो गया कि क्या सुनील ग्रोवर चोरी के जोक शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सुनील ग्रोवर ने हाल ही में रत्नागिरी नाम का नया किरदार बनाया था जिसके लुक में उन्होंने वीडियो भी शेयर की थी।

मर गया दाऊद इब्राहिम: सामने आई इसकी सच्चाई, आपके भी उड़ जाएँगे होश

The post बुरा फंसे सुनील ग्रोवर: इन पर लगे ये आरोप, फैंस ने बोला चोर appeared first on Newstrack.



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

बुरा फंसे सुनील ग्रोवर: इन पर लगे ये आरोप, फैंस ने बोला चोर

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×