Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मिथुन चक्रवर्ती (मिथुन दा) बायोग्राफी | Mithun Chakraborty biography in Hindi

Mithun Chakraborty – गौरंग चक्रवर्ती साधारणतः अपने स्टेज नाम मिथुन चक्रवर्ती और मिथुन दा के नाम से जाने जाते है, वे एक भारतीय फिल्म अभिनेता, गायक, प्रोड्यूसर, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति और राज्य सभा के सदस्य भी है। इसके साथ-साथ वे तीन राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के हकदार भी रह चुके है। अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात उन्होंने ड्रामा फिल्म मृगया (1976) से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था।

मिथुन चक्रवर्ती (मिथुन दा) बायोग्राफी – Mithun Chakraborty biography in Hindi

एक जूनियर एक्टर के रूप में उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी और फिर बाद में उन्होंने खुद का बॉलीवुड का एक अहम अभिनेता साबित किया। बॉलीवुड में अपने “डिस्को और देसी” डांस स्टाइल की वजह से वे सबसे प्रसिद्ध डांसिंग कलाकारों में से एक है। राज कपूर के साथ, चक्रवर्ती 1982 में आयी फिल्म डिस्को डांसर की वजह से रशिया में भी प्रसिद्ध है। इसके बाद उन्हें टहदेर कथा (1992) और स्वामी विवेकानंद (1998) के लिए दो नेशनल अवार्ड भी मिले थे। चक्रवर्ती अब तक बंगाली, ओरिया, भोजपुरी, तेलगु और पंजाबी भाषा मिलाकर तक़रीबन 350 फिल्मे कर चुके है।

चक्रवर्ती मोनार्क ग्रुप के मालक भी है, जो अस्पताल और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सेवा करता है। इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार और सुनील दत्त के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुवात भी की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य संघर्ष कर रहे कलाकारों की सहायता करना था, इसे सिने एंड टी.व्ही आर्टिस्ट एसोसिएशन का नाम भी दिया गया था। इसके साथ-साथ वे फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन के चेयरपर्सन भी रह चुके है, जिनका मुख्य उद्देश्य फ़िल्मी कामगारों की समस्याओ की दूर करना है। इसके बाद टेलीविज़न शो डांस इंडिया डांस में चक्रवर्ती ग्रैंडमास्टर भी रह चुके है।

चक्रवर्ती पर आधारित एक कॉमिक बुक जिमी ज्हिंग्चक भी प्रकाशित की गयी है।

मिथुन चक्रवर्ती प्रारंभिक जीवन और शिक्षा – Mithun Chakraborty early life & education

चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में हुआ था। स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से उन्होंने केमिस्ट की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट, पुणे से वे ग्रेजुएट हुए। लेकिन पारिवारिक संघर्षो की वजह से उन्हें शुरुवाती समय में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। संघर्ष के समय में वे रवि रंजन के अच्छे दोस्त बन चुके थे। जिन्होंने चक्रवर्ती की काफी सहायता की थी।

मिथुन चक्रवर्ती राजनीतिक करियर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य सभा के सदस्य के रूप में नियुक्ती होने के बाद संसद भवन के सदस्य बने। फरवरी, 2014 में भुए चुनाव में उन्होंने आल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस की तरफ से जीत हासिल की थी।

और अधिक लेख :

  • Dharmendra biography in Hindi
  • Hema Malini biography
  • Rekha biography in Hindi
  • अमिताभ बच्चन जीवनी
  • सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी

The post मिथुन चक्रवर्ती (मिथुन दा) बायोग्राफी | Mithun Chakraborty biography in Hindi appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

मिथुन चक्रवर्ती (मिथुन दा) बायोग्राफी | Mithun Chakraborty biography in Hindi

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×