30 के बाद बाद भी करते है ये काम तो हो जाएं सावधान….जी हां हर पुरुष व महिला अपनी उम्र से छोटा दिखने के लिए तमाम मुमकिन चीजें करता हैं। खास कर कि महिलाओं में बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखते हैं। हाल ही में वैज्ञानिको ने 30 वर्ष से अधिक पुरुषों व महिलाओं के लिए एक चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने अपनी एक शोध में पाया है कि 30 की उम्र से अधिक के जो लोग सामान्य से ज्यादा आराम करते हैं या आलसी होते हैं तो उन्हें समय से पहले बुढ़ापा घेर लेता है। खासकर इस उम्र की महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल का ख्याल रखना चाहिए नहीं तो उनकी उम्र 8 साल तक घट सकती है। रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं कम शारीरिक मेहनत वाला काम करती हैं उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रुरत है।
Related Articles
क्या कहती है रिसर्च
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया के सेन डियागो स्कूल आफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि ऐसी महिलाएं जो प्रति दिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं। बता दें कि ये शोध महिलाओं पर केन्द्रित थी लेकिन इस उम्र के पुरुषों पर भी कम मेहनत करने का असर ऐसा ही होता है। रिसर्च के मुताबिक टेलोमीरिज क्रोमोसोम्स को डिस्ट्रॉय होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे छोटे कैप होते हैं और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ये तेजी से छोटे होते जाते हैं।
The post 30 के बाद बाद भी करते है ये काम तो हो जाएं सावधान…. appeared first on lafdatv.
This post first appeared on Lafdatv - Trending News On Entertainment, please read the originial post: here