Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.66 लाख टेस्ट का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली -  देश  में पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही लगातार चार दिनों से देश में 20 लाख से ज्यादा जांच की गयी।दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 12.45 प्रतिशत हो गया।देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,66,285 जांच की गयीं।भारत में लगातार 9वें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी।                                                                                                                                                                                 पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,57,630 लोग स्वस्थ हुए।बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,30,70,365 हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 87.76 प्रतिशत हो गयी।स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 73.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है।एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार छठे दिन तीन लाख से कम हैं।पिछले 24 घंटे में 2,57,299 नए मामले दर्ज किए गए।पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 78.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 36,184 और उसके बाद कर्नाटक में 32,218 नए मामले दर्ज किए गए।

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 29,23,400 हो गयी।यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.12 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,04,525 की कमी आयी है।देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.94 प्रतिशत है।



This post first appeared on INDIA NEWS,AGRA SAMACHAR, please read the originial post: here

Share the post

24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.66 लाख टेस्ट का नया रिकॉर्ड

×

Subscribe to India News,agra Samachar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×