Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मोदी मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए-ये शर्म की बात है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। राहुल ने आगे कहा- हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है। राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर पहुंचे। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- मोदी मणिपुर पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते यात्रा के बीच मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- आठ महीने हो गए हैं। प्रधानमंत्री अब तक मणिपुर क्यों नहीं आए? वह अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते? लोग यहां आ रहे हैं और राहुल गांधी से मिल रहे हैं। वे उनके साथ अपना दर्द साझा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मणिपुर में सड़क किनारे दुकानदारों से मुलाकात की। न्याय यात्रा के दौरान राहुल बस से उतरे और लोगों से मुलाकात की। राहुल ने बस के अंदर बच्चों को गोद में बैठाया यात्रा का लक्ष्य, आपके मन की बात सुनना : राहुल मणिपुर से यात्रा शुरू करने की खास वजह- राहुल चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया। मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में बीजेपी की नफरत की राजनीति है। राहुल बोले- प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने नहीं आए, ये शर्म की बात 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया। जहां गर्वनेंस का पूरा स्ट्रक्चर बिगड़ गया। 29 जून के बाद से मणिपुर बदल गया। कोने-कोने में नफरत फैली। लाखों लोगों को नुकसान हुआ। भाई-बहन माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। खड़गे बोले- मोदी के मुंह में राम, बगल में छुरी PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे समंदर की सैर करते हैं और राम-राम जपते हैं। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए। खड़गे बोले- पंडित नेहरू ने मणिपुर को भारत का गहना बताया था जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से शायरी पढ़ी QuoteImage जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का फिर देखना फिजूल है, कद आसमान का अधीर रंजन चौधरी बोले- ये विचारधारा की लड़ाई मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर न्याय के लिए यह यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यात्रा सफल या असफल हो, ये अलग बात है, ये विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। इस यात्रा का चुनाव में जीत या हार से कोई लेना-देना नहीं है। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने ध्वजारोहण किया राहुल यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम वॉर मेमोरियल पहुंचे राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले थौबल के खोंगजोम वॉर मेमोरियल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने न्याय के हक के नारे लगाए राहुल की यात्रा में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने न्याय का हक मिलने तक के नारे लगाए। मणिपुर के थौबल में राहुल के बड़े-बड़े पोस्टर लगे मणिपुर के थौबल में राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले एक सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां समर्थकों की भारी भीड़ है। मध्य प्रदेश में 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा। ओडिशा में चार दिन में 341 KM कवर करेगी ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी। पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी यात्रा यात्रा पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें 523 KM और सात जिले शामिल होंगे। बिहार में चार दिन तक 425 किमी और 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में यात्रा आठ दिन में 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी। UP में सबसे ज्यादा समय तक रहेगी न्याय यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी। रणनीतिकार मानते हैं कि मणिपुर में हिंसा से लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ है। यही वजह है कि पूर्वोत्तर की 25 सीट के लिए राहुल गांधी 13 दिनों तक यहां रहेंगे। दरअसल, मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।


This post first appeared on लो क सं घ र्ष !, please read the originial post: here

Share the post

मोदी मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए-ये शर्म की बात है-राहुल गांधी

×

Subscribe to लो क सं घ र्ष !

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×