Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्रधानमंत्री मोदी खुद राफेल घोटाले में संलिप्त है-रणधीर सिंह सुमन

  1.   बाराबंकी। भ्रष्टाचार के कारण आज सी0बी0आई0 मुख्यालय को सील करना पड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी स्ंवय राफेल घोटाले में संलिप्त है। 
  2.                           उक्त आरोप लगाते हुये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने राष्ट्र व्यापी पार्टी द्वारा द्वारा आयोजित प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। श्री सिंह ने आगे कहा कि देश मे भ्रष्टाचार अपनी सीमायें तोड़ रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्यवाही सम्भव ही नही रह गई है।
  3.                             पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बड़ी मुश्किल है। क्योकि भ्रष्टाचारियो ने धर्म का आवरण ओढ़ रखा है। इसलिये आवश्यक है कि धर्म और राजनीति को अलग-अलग रखा जाये। पार्टी के जिला सहसचिव डा0 कौसर हुसैन ने कहा कि राफेल घोटाले में जैसे उच्चतम न्यायालय ने पूछताछ शुरु की। कि विदेश राज्यमंत्री सीतारमण भ्रष्टाचार को दबाने के लिये पेरिस पहुंच गई। पाटी सह-सचिव शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि नोटबन्दी घोटाला, राफेल घोटाले ने देश की अर्थ व्यवस्था को नष्ट कर दिया है। 
  4.                         
    किसान सभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार िंसह ने कहा कि राफेल घोटाले की लडाई आगे तक लड़ी जायेगी। प्रदर्शन में प्रवीण कुमार, मुनेश्वर, गिरीश चन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, रामनाथ, गौरी रस्तोगी, राजेन्द्र सिंह राणा, नीरज वर्मा, दल सिंगार, महेन्द्र यादव, रामशंकर शर्मा, बलीराम, रामनरेश, सुरेश, सर्विन्द्र कुमार, रामविलस, कल्लूराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


This post first appeared on लो क सं घ र्ष !, please read the originial post: here

Share the post

प्रधानमंत्री मोदी खुद राफेल घोटाले में संलिप्त है-रणधीर सिंह सुमन

×

Subscribe to लो क सं घ र्ष !

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×