Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lok Sabha Elections In Haryana: एक लोकसभा में सर्वाधिक कमल खिलने का रिकॉर्ड हरियाणा से बनेगा: मनोहर लाल

BJP from Lok Sabha: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया। करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार होने के नाते उन्होंने स्वयं के लिए जनता से वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान मनोहर लाल ने कहा कि देश का आम चुनाव मोदी मय हेने से विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। देश भर में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदावरों के पक्ष में भारी मतदान हो रहा है जिससे विपक्ष सदमे में चला गया है। इंडी गठबन्धन के लोग चुनावी प्रचार को छोड़ कर अब एनडीए की सीटों की गिनती में व्यस्त हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि एनडीए के सीटों की गिनती में व्यस्त होने से विपक्ष का चार जून तक का समय आसानी से कट जाए।

चुनावी जीत को लेकर आश्वस्त मनोहर लाल ने जनता के बीच जीत से अधिक रिकॉर्ड जीत की बात कही। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा राज्य की सभी दस सीटों पर कमल खिलेगा। चार जून को पीएम मोदी को तीसरी बार बनाने के लिए  हमारे राज्य के परिवार वासियों की ओर से उन्हें दस फूल प्राप्त होगा। लेकिन वे इतने भर से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें हरियाणा से कमल खिलने का रिकॉर्ड बनाना है। देश भर में किसी एक लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक कमल खिलने का रिकॉर्ड हरियाणा से बनना चाहिए। पिछली बार गुजरात के पास यह रिकॉर्ड था और हरियाणा दूसरे पायदान पर रह गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, गुजरात की बजाय हरियाणा के किसी एक लोकसभा में सर्वाधिक कमल खिलने का रिकॉर्ड बनेगा।

BJP from Lok Sabha: बूथ जीतने का फूंका मंत्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसम्पर्क के दौरान अपने कार्यकताओं और समर्थकों के बीच

चुनावी जीत के लिए बूथ जीतने का मंत्र फूंका। हम बूथ जीतते हैं तो चुनाव जीतते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी मजबूत है कि बूथ लेवल और उससे भी बढ़कर पन्ना प्रमुख

तक संगठन है। हम हर बूथ को जीतेंगें। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार के साथ प्रचार में साथ चलने के लिए कार्यकर्त्ता तक के लाले पड़े हुए है। उन्होंने अपने पार्टी के  सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व छोटे-बड़े नेताओं से सभी मतदाताओं से वोट मांगने को कहा।

खराब स्वास्थ्य में भी जनता के बीच

अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जनसंपर्क

अभियान में लगातार जुटे हुए हैं। मंगलवार को रोड शो के दौरान खराब स्वास्थ्य  के

बाद भी गर्मजोशी को बनाये रखा। वे बीच-बीच में जनता को बता रहे थे कि उनका स्वास्थ्य

ठीक नहीं है। गला  भी बैठ गया है। लेकिन चुनाव में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे।

मतदान समाप्त होने से पहले तक सभी को मुस्तैदी रहने को कहा।

The post Lok Sabha Elections In Haryana: एक लोकसभा में सर्वाधिक कमल खिलने का रिकॉर्ड हरियाणा से बनेगा: मनोहर लाल appeared first on TV Sandesh Bharat.

Share the post

Lok Sabha Elections In Haryana: एक लोकसभा में सर्वाधिक कमल खिलने का रिकॉर्ड हरियाणा से बनेगा: मनोहर लाल

×

Subscribe to Shg के खरीदें उत्पाद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर- हरविंद्र कल्याण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×