Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lok Sabha Elections In Haryana: सुरक्षा और विकास की गारंटी हैं पीएम मोदी : सुमन सैनी

Guaranti PM Modi: प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और सरकार उसी के आधार पर कार्य कर रही है। पिछले 10 सालों में देश में आए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

सुमन सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को भारी मतों से जीत दिलाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने करनाल विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की और कहा कि करनाल में विकास को गति देने के लिए नायब सैनी को जिताएं। कार्यक्रमों में पहुंचने पर सुमन सैनी का जोरदार स्वागत किया और लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का साथ देने का वादा किया।

Guaranti PM Modi: जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निभा रहे हैं

सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने

के संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

काफी सहायक बनी हैं। जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को

मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। सुमन सैनी ने कहा कि मोदी सुरक्षा और विकास की गारंटी है। उन्होंने राम मंदिर बनवाया, कांग्रेस के समय लगाए गए 370 जैसे कानून से मोदी ने मुक्ति दिलाई। पिछले साढ़े 9 सालों में मनोहर लाल की नीतियों और योजनाओं से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हुई है और उनकी योजनाओं की सराहना देशभर में होती है। मनोहर लाल के बाद अब प्रदेश की सेवा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निभा रहे हैं।

नायब सिंह सैनी को जीत दिलाकर देश को आगे बढ़ाने का काम करें

उन्होंने कहा कि अब हमारा भी फर्ज बनता है कि देश को आगे बढ़ाने और

विकसित भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी

मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जीत दिलाकर देश को आगे बढ़ाने का

काम करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कांबोज,

रेखा आनंद, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।

The post Lok Sabha Elections In Haryana: सुरक्षा और विकास की गारंटी हैं पीएम मोदी : सुमन सैनी appeared first on TV Sandesh Bharat.

Share the post

Lok Sabha Elections In Haryana: सुरक्षा और विकास की गारंटी हैं पीएम मोदी : सुमन सैनी

×

Subscribe to Shg के खरीदें उत्पाद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर- हरविंद्र कल्याण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×