Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Politics News: खुले मंच पर आकर मेरे साथ बहस करे मुख्यमंत्री नायब सिंह: डॉ. सुशील गुप्ता

Khula Manch: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर सीएम नायब सिंह को घेरा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा कुरुक्षेत्र और भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की टीम ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया। इनमें प्रदेश महासचिव संजीव आसापुर, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष संजु नंबरदार, प्रदेश प्रवक्ता जयभगवान काला, प्रदेश प्रचार मंत्री सूरज कपूर, दिलबाग सिंह, गुरजेंट सिंह, शीशन बुरा नंबरदार, मनू बुरा, विपिन आलमपुर, रघबीर बिल्लू, सुनील बतान, बिंद्र चंद्र भानपुर, दिनेश किरमच, रोशन खेड़ी रामनगर, हेमराज तायल, नरेंद्र जोगनाखेड़ा, राजेश बूरा और सुमित संगरोहा समेत सैंकड़ों किसानों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया।

Khula Manch: कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता काफी उत्साहित है

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कुरुक्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र में लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आशीर्वाद मिलता जा रहा है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा का दौरा किया था। जिसमें जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिला। इसी कड़ी में 18 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान कुरुक्षेत्र लोकसभा पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे पूंडरी पहुंचेंगे, दोपहर 2:00 गुहला के सीवन, दोपहर 3:00 पेहवा के इस्माइलाबाद और शाम साढ़े 4:30 बजे शाहबाद में रोड शो करेंगे। पंजाब सीएम सरदार भगवंत मान को सुनने के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता काफी उत्साहित है।

जब बाढ़ आई थी नायब सिंह कुरुक्षेत्र से गायब थे

उन्होंने कहा कि बीजेपी बुरी तरह से डरी हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नेशनल चैनल पर मेरा नाम लेकर सफेद झूठ बोला। पीएम मोदी तो झूठों के सरदार थे ही अब हरियाणा के मुख्यमंत्री भी झूठों के सरदार बन चुके हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो अपने पद की गरिमा रखे और झूठ बोलना बंद करे। मैं उनको चुनौती देता हूं कि खुले मंच पर आकर मेरे साथ बहस करे। चैनल और एंकर सब उनके पंसद को होगा, जहां कहेंगे मैं पहुंच जाऊंगा और नायब सिंह के झूठ का पर्दाफास करूंगा। जनता समझ रही है कि कौन गुमराह कर रहा है। जब बाढ़ आई थी नायब सिंह कुरुक्षेत्र से गायब थे और मैं पानी में जनता के साथ घुम रहा है। वो बताएं कि विदेश में किस जगह घूम रहे थे।

Khula Manch: बीजेपी लोगों को केवल जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करती है

उन्होंने कहा सीएम नायब सिंह बताए कि जब खेतों में कई कई फीट रेता चढ़ गया था, जब नहरों के बांध टूट गए थे, जब बीजेपी ने बनी बनाई दादुपुर नलवी नहर तुड़वाई तब वो कहां थे। तब कहां रहते हैं जब कुरुक्षेत्र में पीने के पानी की कीलत होती है। नायब सिंह ने जो टैंकर माफियाओं के सिर पर हाथ रख रखा है इनके सारे पर्दाफाश करूंगा। आज नायब सिंह कुरुक्षेत्र में एक काम नहीं गिनवा सकेते जो उन्होंने किया हो। बीजेपी लोगों को केवल जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करती है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पीठ दिखाकर भागने वालों को माफ नहीं करती। नायब सिंह आज मीडिया को भी खामोश करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां ब्रह्मसरोवर पर सदियों से मीडिया आता रहा है, वहां पर पैसे लेने शुरू कर रहे हैं। जो नायब सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। मीडिया चैनल ये शिकायत कर रहे हैं कि मीडिया प्रोग्राम करने की इजाजत के लिए रिश्वत मांगी जा रही है और अलग से एक नंबर पर पैसे मांगे जा रहे हैं। नायब सिंह ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं।

Khula Manch: कुरुक्षेत्र में जो 80 साल से ऊपर हैं उनकी पोलिंग चल रही है

उन्होंने मीडिया से कहा कि कुछ समय की बात है अब इनकी सरकार पलट रही है।

5 जून के बाद तो गवर्नर भी बदल जाएंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है,

एक एक भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन का हर जगह जलेबी,

लड्‌डू और चुरमे के साथ स्वागत किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन को बैलेट

नंबर 5 मिला है। पांडव भी पांच थे जिन्होंने कुरुक्षेत्र की धरती से विजय प्राप्त की। उन

पांच के साथ धर्म, न्याय, सत्य और भगवान श्री कृष्ण थे। हमारे साथ भी भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद है।

उन्होंने कहा कि आज कुरुक्षेत्र में जो 80 साल से ऊपर हैं उनकी पोलिंग चल रही है।

लेकिन उन्होंने बैलेट बॉक्स को सील कराने के लिए आम आदमी पार्टी के किसी नुमाइंदे

से साइन नहीं कराए। मैं आरओ कुरुक्षेत्र और कैथल को कई बार फोन कर चुका हूं

लेकिन मेरा फोन नहीं उठा रहे। मैं देश के मुख्य चुनाव से कहना चाहता हूं कि ऐसा एक

तरफा व्यवहार सही नहीं है। यदि नोटिस देकर और फोन करके हमें बुलाते तो हम जरूर जाते,

हम लिखित में इस मामले की शिकायत करेंगे।

The post Politics News: खुले मंच पर आकर मेरे साथ बहस करे मुख्यमंत्री नायब सिंह: डॉ. सुशील गुप्ता appeared first on TV Sandesh Bharat.

Share the post

Politics News: खुले मंच पर आकर मेरे साथ बहस करे मुख्यमंत्री नायब सिंह: डॉ. सुशील गुप्ता

×

Subscribe to Shg के खरीदें उत्पाद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर- हरविंद्र कल्याण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×