Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कांग्रेस बताए, गरीब की योजनाओं का 85 पैसा कहां जाता था : मुख्यमंत्री सैनी

12 May Today: करनाल,12 मई। आज विश्व में कहीं भी भारतीय हैं, उनको यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी उसकी सुरक्षा की गारंटी हैं। पीएम मोदी पर 140 करोड़ भारतीयों का भी विश्वास है। 55 साल में कांग्रेस जो लोगों को सिर्फ झूठी घोषणाएं ही दी है पर दस वर्षों में पीएम मोदी ने संकल्प के साथ विकास की गारंटी दी है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत अटल पार्क से की। उन्होनें पार्क में जाकर मार्निंग वॉक पर आए लोगों से मिलकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर प्रधानमंत्री मोदी के दस वर्षों के कार्यों की चर्चा की।

बूथ चलो अभियान के अंतिम दिन

करनाल के मॉडल टाउन छोटी वाल्मीकि बस्ती में बूथ नंबर 24 के अंतर्गत आने वाले घरों में जाकर श्री सैनी ने लोगों से मुलाकात कर बीजेपी को जिताने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा 2014 और 2024 के करनाल में काफी अंतर है। आज करनाल में विकास दिख रहा है क्योंकि हमारे सरकार की नीति और नियत विकास की है। कांग्रेस की नियत विकास करने की नहीं है

12 May Today: बस लोगों को बरगला कर वोट लेने की है

गरीब की योजनाओं का 85 पैसा कांग्रेस शासनकाल में कहां जाता था वह जनता को बताएं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सच्चे अर्थों में विकास की नींव रखी थी। उनके शासनकाल से सड़क के निर्माण में तेजी आई। उन्हीं के शासन काल में फोर लेन बनें। उनके विकास को पीएम मोदी ने आगे बढाने का काम किया। आज 140 करोड़ लोग विकास को महसूस कर रहे हैं।

12 May Today: उन्होनें कहा कि कांग्रेस के

युवराज एक झटके में गरीबी मिटाने की बात करते हैं। लोगों को भ्रम के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं

दिया है। बस कांग्रेस गरीबी का उपहास उड़ाती है। 35 साल पहले इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का वादा

किया था पर वह बस नारा ही बन कर रह गया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व को भारत के प्रति विश्वास दिया।

आज हर मसलों पर विश्व के नेता प्रधानमंत्री की राय लेते हैं।

12 May Today: हरियाणा ही नहीं पूरे भारत ने

कांग्रेस को नकार दिया है। आप कमल का बटन दबा कर भारी मतों से बीजेपी को जीताए। मोदी सरकार

का तीसरा कार्यकाल देश की तेजी से विकास को समर्पित होगा। इस अवसर पर पूर्व सीएम मीडिया

कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, संजय बठला, एडवोकेट विजयपाल, आजाद सिंह, गिन्नी विर्क, राघव

वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

The post कांग्रेस बताए, गरीब की योजनाओं का 85 पैसा कहां जाता था : मुख्यमंत्री सैनी appeared first on TV Sandesh Bharat.

Share the post

कांग्रेस बताए, गरीब की योजनाओं का 85 पैसा कहां जाता था : मुख्यमंत्री सैनी

×

Subscribe to Shg के खरीदें उत्पाद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर- हरविंद्र कल्याण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×