Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Politics News: अभय चौटाला और गुरनाम सिंह चढूनी अकेले खड़े इनका पूरा संगठन इंडिया गठबंधन के साथ: डॉ. सुशील गुप्ता

Indian Farmer Union: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की पूरी कैथल यूनिट ने समर्थन दिया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कैथल के जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर समर्थन का ऐलान किया।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer Union) चढूनी हरियाणा के युवा उप प्रधान नरेंद्र मागो माजरी, कैथल महासचिव कृष्ण मालखेड़ी, जिला उप प्रधान बलकार मलिक, जिला प्रवक्ता जोगिंद्र कुंडू, जिला सलाहकार सुरेंद्र गिल, आईटी सैल प्रधान दीप लैलर, युवा उपाध्यक्ष बिंदर गिल, युवा प्रधान कलायत सोनू ढुल, राजौंद ब्लॉक प्रधान मनोज नीमवाला, राजौंद ब्लॉक महासचिव नरेंद्र प्रजापत, राजौंद ब्लॉक सचिव प्रदीप सैनी, जिला आईटी सैल प्रभारी अमित घनघस, पूंडरी ब्लॉक प्रधान कूड़ा राम पबनावा, जिला युवा उप प्रधान विक्की सेगा और सीवन ब्लॉक प्रधान रवि समेत सैकड़ों लोगों ने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया।

Indian Farmer Union: इंडिया गठबंधन को समर्थन करने आए

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि किसान यूनियन चढूनी की पूरी कैथल यूनिट मेन यूनिट और युवा यूनिट आज इंडिया गठबंधन को समर्थन कर रही है। जैसे अभय चौटाला अकेले हैं और उनका पूरा संगठन इंडिया गठबंधन के साथ है, वैसे ही गुरनाम सिंह चढूनी अकेले खड़े हैं और उनका पूरा संगठन इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है। जिन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया गुरनाम सिंह चढूनी उनके साथी अभय चौटाला के साथ गए हैं। जो सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। आज जिनके मन में किसान, मजदूर और युवा दर्द है, कैथल यूनिट किसान यूनियन चढूनी के सभी पदाधिकारी आज इंडिया गठबंधन को समर्थन करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल शादी के शगुन गिनाना छोड़कर अपने काम गिनाए। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में 10 साल सांसद रहे लेकिन आज तक लड़कों के लिए एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है, आज भी कुरुक्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल है। केवल सरकारी पार्कों को अपने पिता के नाम से करा देना काम नहीं होता। नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी ने पार्टी का प्रधान, मुख्यमंत्री और लोकसभा का उम्मीदवार बदला लेकिन जनता सरकार बदलना चाहती है।

गुरनाम सिंह चढूनी अकेले अभय चौटाला के साथ बैठे

अनुराग ढांडा ने कहा हमने पहले ही कहा था कि कुरुक्षेत्र की धरती पर धर्म युद्ध होने जा रहा है। जिसमें दो ही पाले होंगे एक धर्म का दूसरा अधर्म का कुछ लोग धर्म की तरफ तो कुछ अधर्म की तरफ होंगे। एक देशभक्तों का पाला है तो दूसरा अंधभक्तों का, जिसमें ये स्पष्ट होता जा रहा है कि आजकल अंधभक्त अकेले पड़ गए हैं और सभी देशभक्त इक्कट्ठे हो गए हैं। अभय चौटाला दो दिन पहले जो किसान यूनियन चढूनी के समर्थन का दावा कर रहे थे।

आज उसकी पोल खुल गई है। गुरनाम सिंह चढूनी अकेले अभय चौटाला के साथ बैठे हैं और उनकी पूरी यूनियन खुल कर इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है। क्योंकि अभय चौटाला और चढूनी किसानों के हितों के खिलाफ काम करने वाली बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों को ये मंजूर नहीं है कि 750 किसानों की शहादत बेकार चली जाए। अभय चौटाला आम आदमी की औकात बता रहे थे, लेकिन आज आम आदमी और आम जनता अभय चौटाला को उनकी औकात बता रहे हैं। आज आम आदमी एकजुट है और बड़े बड़े नेताओं को उनकी सही जगह बताएंगे।

अभय चौटाला ने कहा था कि वो गर्दन काटने आए

उन्होंने कहा कि अभय चौटाला बीजेपी के इशारे पर चुनाव लड़ने आए हैं।

हो सकता है कि बीजेपी ने गुरनाम सिंह चढूनी पर दबाव डालकर अभय

चौटाला का समर्थन करने के लिए कहा हो। लेकिन निश्चित तौर पर ये स्पष्ट है

कि जनता अब इन बातों को समझती है। जिस सरकार ने किसानों पर

अत्याचार किया, यदि उसको बैक डोर से भी कोई मदद हो रही है

तो वो भी इस बार जनता होने नहीं देगी। अभय चौटाला ने कहा था

कि वो गर्दन काटने आए हैं, वो गर्दन तो काट सकते हैं लेकिन वोट नहीं काटने देंगे।

उन्होंने कहा कि अभय चौटाला ने राष्ट्रपति, राज्यसभा चुनाव में विश्वासमत

और राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवार के लिए समर्थन करने गए। आम

आदमी की औकात पूछने वाले अभय चौटाला को अब कुरुक्षेत्र की जनता औकात बताएगी।

यदि दुष्यंत चौटाला अपने राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की परेड करा दें तो बाकी सब सरकार

गिराने को तैयार हैं। दुष्यंत चौटाला भी अंदरखाने बीजेपी से मिले हुए हैं। बीजेपी सरकार अल्पमत में है

इसलिए इनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। महावीर चहल नरड ने कहा कि किसान

यूनियन की बैठक में तय हुआ था कि हम उसको समर्थन करेंगे जो बीजेपी को हराएगा। लेकिन दो दिन

बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने अन्य पार्टी का समर्थन कर दिया जो अमान्य है। कुरुक्षेत्र लोकसभा से

डॉ. सुशील गुप्ता बीजेपी को हराने में सक्षम है इसलिए हमने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया है।

The post Politics News: अभय चौटाला और गुरनाम सिंह चढूनी अकेले खड़े इनका पूरा संगठन इंडिया गठबंधन के साथ: डॉ. सुशील गुप्ता appeared first on TV Sandesh Bharat.

Share the post

Politics News: अभय चौटाला और गुरनाम सिंह चढूनी अकेले खड़े इनका पूरा संगठन इंडिया गठबंधन के साथ: डॉ. सुशील गुप्ता

×

Subscribe to Shg के खरीदें उत्पाद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर- हरविंद्र कल्याण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×