Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Wedding ceremony: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, कई घायल, बारात में आई महिलाओं से छेड़खानी के बाद हुआ बवाल

अलवर। Wedding ceremony: राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल में शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के बदमाशों ने लाठियों व कुल्हाड़ी से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना खैरथल में ततारपुर चौराहे के पास शुक्रवार की है।

Wedding ceremony: जानकारी के अनुसार गांव में जलसिंह की दो पुत्रियों की शादी थी। बारात पास के ही गांव से आई थी। इस दौरान वधु पक्ष के कुछ युवकों ने बारात में आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर युवकों ने लाठियों व कुल्हाड़ी से बारात में आए लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश हवा में हथियार लहरा रहे थे।

Wedding ceremony: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर अलवर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस थाना अधिकारी अंकेश ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।



This post first appeared on Unveiling Tomorrow: A Glimpse Into Newsplus21's Future Reporting, please read the originial post: here

Share the post

Wedding ceremony: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, कई घायल, बारात में आई महिलाओं से छेड़खानी के बाद हुआ बवाल

×

Subscribe to Unveiling Tomorrow: A Glimpse Into Newsplus21's Future Reporting

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×