Korba News : कोरबा। जिले में चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर जगदलपुर जेल में बंद था। चार दिन पहले ही उसे कोरबा के जेल में शिफ्ट किया गया था।
Related Articles
Korba News : बता दें कि मूलतः कोलकाता निवासी विचाराधीन कैदी अबीर कुंडू 57 वर्ष कुछ समय से बीमार चल रहा था। कोरबा लाने के बाद भी उसका इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि बीपी और हार्ट का इलाज चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को अचानक शाम 5 बजे जेल में तबीयत बिगड़ गई। तत्काल में आनन-फानन जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Korba News : घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि अबीर कुंडू चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था। उसके उपर ठगी के कई आरोप लगे हैं। जगदलपुर में मामला चल रहा था, जहां प्रकरण खत्म होने के बाद कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया। बालको थाने में 2015 में इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।
This post first appeared on Unveiling Tomorrow: A Glimpse Into Newsplus21's Future Reporting, please read the originial post: here