पंजाब में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। जालंधर में सुबह 7 बजे के करीब बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बरसात प्रदेश भर में फैले पराली के धुएं और वायु प्रदूषण के कारण वायरल का शिकार हो रहे मरीजों के लिए रामबाण साबित होगी।
Related Articles
महानगर के सभी अस्पतालों में वायरल से लोग खांसी जुकाम और बुखार के शिकार हुए हैं। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य पाल ने बताया कि गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और वायरल से होने वाली बीमारियों से 15 नवंबर के बाद निजात मिलने के आसार है जिसमें यह बरसात काफी अहम होगी।
महानगर में देर रात से ही बादल थे। मौसम विशेषज्ञ और डॉक्टरों ने हवा की गुणवत्ता में सुधार और वायरल बीमारियों के कम होने के साथ ठंड बढ़ने की घोषणा भी कर दी।
The post पंजाब में बदला मौसम: जालंधर में तेज बरसात के साथ हुई सुबह appeared first on Punjab News Times.