Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Dhanteras 2023 : धनतेरस हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है। यह पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को है। धनतेरस के दिन पारंपरिक तौर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और अच्छे से सजाते हैं।

साथ ही धन और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए इस दिन घरों में विशेष पूजा-आराधना की जाती है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से लोग सोने और चांदी के आभूषण, मूर्तियां या अन्य वस्तुओं की खरीददारी करते हैं, क्योंकि इसे धन की वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। वैसे तो इस दिन खरीदारी का बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में….

लोहा 
धनतेरस के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है और ये शुभ फल नहीं देता है। 

एल्युमिनियम और स्टील 
धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।

प्लास्टिक 
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है। 

कांच  
धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। शीशे या कांच का सीधा संबंध राहु से होता है। मान्यता है कि यदि घर में राहु प्रवेश कर जाए तो इससे तरक्की रूक जाती है।

चीनी मिट्टी से बनी चीजें 
ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ये चीजें घर में आने वाली बरकत में बाधा डालती हैं। 

The post धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी appeared first on Punjab News Times.



This post first appeared on Punjab News Times, please read the originial post: here

Share the post

धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

×

Subscribe to Punjab News Times

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×