स्टार फ्रूट (कमरख) रसीले, कुरकुरे और स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। छोटे और कच्चे होने पर ये आमतौर पर हरे रंग के और पक जाने पर पीले रंग के हो जाते हैं। इस फ़ल को स्टार फ्रूट (कमरख) इसलिए कहा जाता है क्योंकि काटे जाने पर यह तारे की तरह दिखाई देता है। यह एक एंटी-माइक्रोबियल होता है (सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को कम करता है)। यह कैंसर रोधी एजेंट के तौर पर मदद कर सकता है (कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है)। यह एक एंटीऑक्सीडेंट हो सकता है। यह ब्लड -प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।कमरख (स्टार फ्रूट) में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जैसे विरामिन (बी1, बी2 और सी), खनिज और बायोएक्टिव कंपाउंड। यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। कमरख (स्टार फ्रूट) दिमाग, दिल और पेट के कई रोगों को ठीक करने में मदद कर सकता है।स्टार फ्रूट (कमरख) की एक चटपटी सब्जी बनती है जिसे लौंजी कहते है। आज आपको उसी की रेसेपी बताते है।
Related Articles
स्टार फ्रूट (कमरख) लौंजी बनाने के लिए सामग्री :
5 स्टार फ्रूट,1/3 कप कुटा हुआ गुड़,1 चम्मच पंचफोरन (मेथी, सौंफ, जीरा, कलौंजी, सरसों),1/2 चम्मच कुटी लाल मिर्च,1 पिंच हींग,1/4 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च,स्वाद अनुसार काला नमक,स्वाद अनुसार सादा नमक,2 चम्मच खाना बनाने वाला तेल।
स्टार फ्रूट कमरख लौंजी बनाने की विधि :
सबसे पहले स्टार फ्रूट को पानी से अच्छी तरह धोकर पोंछ लीजिए। उसे अच्छे से काट लीजिए।एक कढ़ाई को गैस में गर्म कीजिये उसमे तेल डालका गर्म कर लीजिये। जब तेल गरम हो जाये तो उसमे हींग और पंच फोरन का तड़का दीजिए। सारी चीजों के चिटखने के बाद उसमे कटे हुए स्टार फ्रूट को डालकर चलाइए।2 मिनट तक ऐसे ही पकने दीजिए। थोड़ा पकने के बाद उसमें काला नमक, सादा नमक, कुट्टी लाल मिर्च डाल दीजिए।उसके बाद 2 मिनट और अच्छे से पका लीजिए।अब गुड़ और जरूरत के अनुसार पानी दाल दीजिये। और अच्छे से गाढ़ा होने तक पका लीजिये। बीच बीच में बराबर चलते रहिये। इसे आप अपने अनुसार पतला भी रख सकते है।पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये। स्टार फ्रूट कमरख लौंजी को रोटी पराठे या फिर पूरी के सर्व कीजिये। आप चाहे तो इसे एक सप्ताह के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख सकते है।
Read more…..मटर मखाना करी बनाने की विधि