Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Reliance AGM 2023 : मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी ने रचा इतिहास, भरा इतने करोड़ का tax

Reliance AGM 2023 : एशिया के सबसे अमीर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज न सिर्फ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है, बल्कि भारत सरकार को टैक्स देने में भी अव्वल है। कंपनी ने 16,000 करोड़ से ज्यादा टैक्स चुकाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 16,639 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। एजीएम में कंपनी ने अपने सालाना प्रदर्शन की जानकारी दी है।

रिलायंस ने बनाया राजस्व-लाभ का रिकॉर्ड!

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2022-23 में 9,74,864 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व हासिल किया है। इसमें कंपनी का टैक्स से पहले मुनाफा 1,53,920 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 73,670 करोड़ रुपये रहा। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Reliance AGM 2023 ने अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को कनेक्ट कर दिया है

रिलायंस की AGM में JIO INFOCOMM के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि JIO 5G ने अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को कनेक्ट कर दिया है, उन्होंने Jio Home Services को लॉन्च करते हुए कहा कि JIO स्मार्ट होम सेवाएं तेजी से बढ़ेंगी। जियो का फोकस ब्रॉडबैंड सेवाओं के जरिए स्मार्ट होम पर है।

रिलायंस ने Jio True 5G लैब की भी घोषणा की है। आकाश अंबानी ने कहा, हम Jio True5G लैब की घोषणा कर रहे हैं, जो उद्योग परिवर्तन में तेजी लाने के लिए डिज़ाइन की गई सुविधा है।

आईपीएल ने जियोसिनेमा पर विश्व रिकॉर्ड बनाया

मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एजीएम में कहा कि पहली बार आईपीएल को JioCinema पर मुफ्त में स्ट्रीम किया गया। इसने 450 मिलियन दर्शकों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि दिसंबर से देश के हर हिस्से में ग्राहकों को 5G सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। जियो ने भारत में हर घर में मोबाइल और 4जी पहुंचाने के लिए ‘जियो भारत’ फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत महज 999 रुपये है, जो 2जी फीचर फोन से भी कम है।

msn

read more… पेट्रोल नहीं बल्कि इस खास ईंधन से चलेगी इनोवा की नई कार! इस तारीख को Nitin Gadkari इसे लॉन्च करेंगे



This post first appeared on Medhaj News Fastest Hindi News, please read the originial post: here

Share the post

Reliance AGM 2023 : मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी ने रचा इतिहास, भरा इतने करोड़ का tax

×

Subscribe to Medhaj News Fastest Hindi News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×