Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इंडिया राइजिंग टीम ने ताज सिटी आगरा को सुन्दर और स्वच्छ बनाने की नव वर्ष पर ली शपथ

आगरा - अक्सर देखा गया है , छुट्टी वाले दिन जब आगरा नींद ले रह होता है उस समय इंडिया राइजिंग टीम के सदस्य सुबह 7 बजे एकत्र होकर आगरा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में लगे होते हैं । यह टीम  पुरुषों और महिलाओं, युवा, मध्यम आयु वर्ग और किशोरों से बनी है। इस समूह में कुछ बच्चे तक  अपने माता-पिता के साथ भाग लेते देखे गए हैं। स्पॉट पर पहुँचते ही गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहने इंडिया राइजिंग के स्वयंसेवक तत्काल  काम पर लग जाते हैं। बाल्टियाँ और ब्रश इस टीम का मुख्य हथियार है । देश की पर्यटन राजधानी कहा जाने वाले  आगरा के  लोग ज्यादातर  गंदगी के लिए सरकार तथा नगर निगम को जिम्मेदार बताते हैं। उधर नगर निगम का कहना है कि नागरिकों के सहयोग की बिना शहर को स्वच्छ बनाना बहुत कठिन कार्य है। किन्तु इंडिया राइजिंग टीम के सदस्य इस किवदंती से दूर अपने हाथों पर विश्वाश करते हैं। इंडिया राइजिंग  समूह के उत्साह ने शहर के कई प्रमुख स्थलों का चेहरा बदल दिया है।टीम के सदस्यों ने शहर को  पूरे वर्ष स्वच्छ और सुन्दर बनाने की नव वर्ष पर शपथ भी ली। यह ताज सिटी  के लिए सबसे महत्वपूर्ण तथा सुन्दर सन्देश है। इंडिया राइजिंग अपना  अभियान आगरा की गलियों तथा घर घर तक  हर नागरिक तथा बच्चे बच्चे तक पहुँचाना चाहती है । 


This post first appeared on INDIA NEWS,AGRA SAMACHAR, please read the originial post: here

Share the post

इंडिया राइजिंग टीम ने ताज सिटी आगरा को सुन्दर और स्वच्छ बनाने की नव वर्ष पर ली शपथ

×

Subscribe to India News,agra Samachar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×