Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ताज सिटी में मेडिसिटी बनाने एवं एसएन हॉस्पिटल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग

आगरा।नेशनल चेंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड  कॉमर्स, यू.पी. आगरा की गृह-पत्रिका "नचिक" का विमोचन के दौरान चेंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताय कि यह पत्रिका कोविड के कारण  जान गंवाने वालों एवं  जो सहायता करने के लिए आगे आये थे और उनकी जाने चली गई हैं उनको श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित की जा रही है।  लोगों के जीवन में स्वास्थ्य की आवश्यकता को देखते हुए चैंबर अध्यक्ष ने आगरा में मेडिसिटी को अपने एजेंडे में शामिल किया था। इसको लेकर विभिन्न मंचों पर आवाज उठाई। पीएम और सीएम को पत्र लिखे। यूपी के केबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है। चैंबर के सदस्य यह चाहते हैं कि इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहर न भागना पड़े।  उन्होंने बताया कि सत्र के प्रारंभ में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते हुए मन बनाया था  कि इस वर्ष आगरा की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के प्रयास करना है क्योंकि स्वस्थ होगा आगरा तो समृद्ध होगा आगरा।  आगरा में मेडिसिटी बनाने एवं एसएन हॉस्पिटल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, स्वास्थ्य मंत्री केंद्र सरकार आदि के समक्ष रखी गई।  साथ ही वेदांता हॉस्पिटल के अध्यक्ष महोदय को भी आगरा में वेदांता की ब्रांच खोलने के लिए अनुरोध किया गया। आगरा की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से आवाज को बुलंद किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप एसएन  हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिटी विंग की शीघ्र घोषणा हुई और शीघ्र मंजूरी भी मिली जो निर्माणाधीन है।  एसएन एवं लेडी लॉयल हॉस्पिटल को मिलाकर 45 एकड़ में एक मिनी मेडिसिटी बनाने की भी घोषणा हुई  और इसे कैबिनेट से पारित होने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को चेंबर की ओर से हार्दिक बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।  ग्रेटर आगरा में भी 125 एकड़ में मेडिसिटी बनाने बनाने का प्रस्ताव है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर अब आगरावासियों एवं आसपास के जनपदों से गरीब एवं माध्यम वर्ग के मरीजों को सस्ती दर पर अच्छा इलाज मिल सकेगा, उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा ।  स्वस्थ जीवन सर्वोपरि है क्योंकि स्वस्थ जीवन से ही सभी प्रकार की गतिविधियां संभव होती हैं।  स्वास्थ्य के क्षेत्र में चैम्बर के प्रयास बहुत कारगर साबित हुए हैं। इसलिए चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक  के इस अंक के टाइटल कवर पेज पर स्वास्थ्य सेवाओं को डिज़ाइन करते हुए टाइटल कवर पेज को "स्वस्थ होगा आगरा तो समृद्ध होगा आगरा" के नाम से प्रकाशित किया है। 

                                                                                 चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आगरा की जल समस्या को लेकर जलाधिकार फाउंडेशन के श्री राजीव सक्सेना के साथ जोधपुर झाल का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि इसमें कुछ सुधारों की आवश्यकता है।  इस हेतु सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया।  अधीक्षण अभियंता चेंबर की इस कार्यवाही पर अपनी टीम के साथ चेंबर में पधारे और जोधपुर झाल में होने वाले सुधारों के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजने का आश्वासन दिया।  इस वर्ष जोधपुर झाल के विषय को भी प्रभावी तरीके से उठाया गया है। यदि इस प्रोजेक्ट में प्रशासन दिलचस्पी ले तो यह आगरा की प्यास तो बुझाएगा, साथ में आगरा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल भी मिल जाएगा। आगरा के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य रिसोर्स सेंटर कीठम झील का भी अवलोकन किया गया।  रिसोर्स सेंटर पक्षी बिहार  प्रकृति अध्ययन केंद्र के रूप में  होने वाली कार्रवाइयों के लिए अति महत्वपूर्ण स्थाक है . इस नियमित रूप से संचालित करने के  संबंध में डीएफओ एवं रेंज ऑफिसर के साथ बैठक की गई और उसे नियमित रूप से संचालित कराने के लिए कहा गया।  रिसोर्स सेंटर को प्रकृति अध्ययन केंद्र के रूप में कार्यरत  करने के लिए सेंटर पर आवश्यक पाठ्य सामग्री उपलब्ध किए जाने के संबंध में भी वार्ता की गई।  इससे आगरा के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जोधपुर झेल जल भण्डारण से आगरा की बुझेगी प्यास नामक लेख के माध्यम से जलाधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। 




This post first appeared on INDIA NEWS,AGRA SAMACHAR, please read the originial post: here

Share the post

ताज सिटी में मेडिसिटी बनाने एवं एसएन हॉस्पिटल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग

×

Subscribe to India News,agra Samachar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×